- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ank Jyotish : अंक...

मूलांक 1
कामकाज: आज आप कोई नया और हटकर काम करने की सोच सकते हैं। अपनी बातों को पूरे भरोसे के साथ सबके सामने रखें, दिन आपके साथ है। बस ध्यान रखें कि उत्साह में आकर अपनी तैयारी को अधूरा न छोड़ें।
मूलांक 2
कामकाज: आज आप सबको साथ लेकर चलने का काम करेंगे। आपकी मीठी बोली ऑफिस के माहौल को खुशनुमा बना देगी। टीम के साथ मिलकर किए गए काम आज बहुत सफल होंगे।स्वास्थ्य: मन प्रसन्न रहेगा तो शरीर में भी ताजगी बनी रहेगी। अच्छे और पॉजिटिन लोगों के साथ समय बिताएं।
मूलांक 3
कामकाज: आज का दिन पूरी तरह आपके नाम है। आपकी चमक और बात करने का तरीका सबका दिल जीत लेगा। लिखने-पढ़ने या कला से जुड़े लोगों को कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है।स्वास्थ्य: दिमाग में बहुत सारी बातें एक साथ चलने से बेचैनी हो सकती है। अपनी इस ऊर्जा को सही कामों में लगाएं।
मूलांक 4
कामकाज: आप नियमों और कायदे से काम करना पसंद करते हैं, जो अच्छी बात है पर आज थोड़ा सहजता दिखाएं। अपनी टीम के साथ बैठकर नई-नई बातों पर चर्चा करें, इससे आपको बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा।
मूलांक 5
कामकाज: आज आप काफी भागदौड़ में रहेंगे और पूरे दिन फुर्ती महसूस करेंगे। नए लोगों से जान-पहचान बढ़ाना आपके लिए बढ़िया रहेगा। हो सकता है कि आज आपके हाथ कोई ऐसा मौका लग जाए, जिसकी आपने उम्मीद भी न की हो।स्वास्थ्य: आपमें ऊर्जा की कमी नहीं होगी लेकिन एक साथ बहुत सारे काम ओढ़ने की गलती न करें।
मूलांक 6
कामकाज: आज ऑफिस में सबको साथ लेकर चलने का आपका यह हुनर बहुत काम आने वाला है। जो लोग सलाह देने या डिजाइनिंग जैसे रचनात्मक कामों से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन काफी फायदेमंद साबित होगा।स्वास्थ्य: मन शांत रहेगा तो सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। समय पर खाना खाएं और पूरी नींद जरूर लें।
मूलांक 7
कामकाज: आज आपका मन करेगा कि आप जो जानते हैं, वो दूसरों को भी सिखाएं। लिखने-पढ़ने या खोजबीन के काम के लिए दिन बहुत शुभ है। अकेले काम करने के बजाय लोगों का साथ लें।स्वास्थ्य: मन की उलझनों को सुलझाने के लिए डायरी लिखें या थोड़ी देर शांत बैठें, इससे बहुत राहत मिलेगी।
मूलांक 8
कामकाज: आज का दिन पैसों के लेन-देन और आने वाले समय की योजना बनाने के लिए बहुत बढ़िया है। अपनी बात पूरे आत्मविश्वास के साथ कहें, लेकिन लहजे में थोड़ी सहजता और प्यार रखें। आपकी बात जरूर मानी जाएगी।स्वास्थ्य: तनाव को खुद पर हावी न होने दें। अच्छा खाना और थोड़ी कसरत आज बहुत जरूरी है।
मूलांक 9
कामकाज: आज आप फिर से पूरे जोश के साथ अपने काम में जुट जाएंगे। समाज सेवा, पढ़ाई या कला के क्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत दिखाने का बढ़िया मौका मिलेगा।स्वास्थ्य: आप फुर्तीले रहेंगे, पर दूसरों की मदद के चक्कर में खुद को मानसिक रूप से बहुत ज्यादा न थका लें।





