- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ank Jyotish: अंक...

मूलांक 1 : कार्यक्षेत्र में दिन रहेगा शुभ
आज का दिन कामकाज और मन की बातों के बीच बैलेंस बनाकर चलने का है। आपकी मेहनत को देखते हुए बड़े अधिकारी आपकी तारीफ कर सकते हैं। अगर आप किसी नई योजना पर काम करना चाहते हैं या टीम के साथ कोई मीटिंग है, तो दिन बहुत अच्छा रहेगा। बस अपनी बात मनवाने के बजाय दूसरों की राय भी जरूर लें।
मूलांक 2 : पुराने मामले सुलझाने का है दिन
आज का दिन आपके लिए काफी सुकून भरा और लकी रहेगा। आपकी बातें लोगों के दिल पर गहरा असर छोड़ेंगी। अगर किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मनमुटाव था, तो आज बात करके उसे सुलझा लें। मिल-जुलकर काम करने और लिखने-पढ़ने वालों के लिए आज का दिन कोई बड़ी कामयाबी ला सकता है।
मूलांक 3 : नई सोच किसी बड़े काम आएगी
आज आप खुद को जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपकी नई सोच और आइडिया आज किसी बड़े काम आ सकते हैं। जो लोग मीडिया, मार्केटिंग या पढ़ाई-लिखाई से जुड़े हैं, उनका प्रभाव आज बढ़ेगा। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी, बस अपने रिश्तों में सच्चाई और ईमानदारी बनाए रखें।
मूलांक 4 : कागजी काम पूरे हो सकते हैं
आज का दिन रुके हुए कामों को सलीके से पूरा करने के लिए बहुत अच्छा है। अगर कोई कागजी काम अटका हुआ था, तो आज उसके पूरे होने के योग हैं। आप दिमागी तौर पर शांति महसूस करेंगे और अपनी बात दूसरों को अच्छे से समझा पाएंगे। शाम का समय परिवार के साथ बिताने से मन खुश रहेगा।
मूलांक 5 : जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी
कल की भागदौड़ के बाद आज आपको रफ्तार थोड़ी धीमी लग सकती है। ऑफिस या घर की जिम्मेदारियां आज थोड़ी ज्यादा रह सकती हैं, जिससे आपको लग सकता है कि आप बंध गए हैं। फिर भी नए लोगों से मिलने और बातचीत के मौके मिलते रहेंगे। रिश्तों में कोई भी बात छुपाने के बजाय साफ रखें।
मूलांक 6 : लव लाइफ में दिन रहेगा यादगार
आज का दिन आपके लिए सबसे बढ़िया रहने वाला है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम निपटाएंगे। अगर आप कपड़ों, गहनों या सुंदरता से जुड़े किसी काम में हैं, तो आज का दिन बहुत मुनाफा दे सकता है। प्यार और घर-परिवार के मामले में आज का दिन बहुत ही यादगार रहेगा।
मूलांक 7 : सूझबूझ से मिलेगा लाभ
आज का दिन शांति से बिताने और कुछ नया सीखने का है। आपका मन करेगा कि आप शोर-शराबे से दूर अकेले वक्त बिताएं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले ठंडे दिमाग से सोचें। आपकी अपनी सूझ-बूझ आपको सही रास्ता दिखाएगी। अगर मन में कोई बात है, तो उसे अपनों से जरूर कहें।
मूलांक 8 : नया काम या मौका मिलने के योग
पैसों और करियर से जुड़ी प्लानिंग करने के लिए आज का दिन बहुत मजबूत है। आपको कोई नया काम या अच्छा मौका मिल सकता है। आज आपकी बातों का जादू दूसरों पर चलेगा। बस एक बात का ख्याल रखें कि काम के बोझ में परिवार को न भूलें, उन्हें भी आपके प्यार और समय की जरूरत है।
मूलांक 9 : समाज में बढ़ेगा आपका नाम
आज लोग आपकी बातों से प्रेरणा लेंगे और समाज में आपका नाम बढ़ेगा। अगर आप किसी को कुछ सिखाते हैं या सलाह देते हैं, तो आज आपको बहुत सम्मान मिलेगा। रिश्तों में आज पहले से ज्यादा नजदीकी महसूस होगी। बस छोटी बातों पर चिड़ने से बचें और दिमाग शांत रखकर कोई भी कदम उठाएं।





