- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ank Jyotish: अंक...

मूलांक 1 : अटके काम पूरे करने का है दिन
आज का दिन पेंडिंग काम निपटाने और पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का है। कार्यक्षेत्र में आप जो भी बात रखेंगे, लोग उसे पूरे भरोसे के साथ सुनेंगे। अगर कोई काम लंबे समय से अटका था, तो आज उसे पूरा करने का सही मौका है। सेहत एकदम बढ़िया रहेगी, बस काम के चक्कर में खुद को थका मत लेना। रिश्तों में अगर कोई गलतफहमी थी, तो आज उसे बैठकर सुलझा लें। बस एक बात का ध्यान रखना कि अपनी बात ईमानदारी से कहना, पर लहजा थोड़ा नरम रखना।
मूलांक 2 : काम की दिक्कतों का मिलेगा समाधान
आज का दिन टीम के साथ मिलकर कुछ नया करने का है। काम में अगर कोई दिक्कत आ रही थी, तो आज आपको उसका कोई बढ़िया समाधान मिल जाएगा। राइटिंग, काउंसलिंग या लोगों की मदद करने वाले काम आज आपको सफलता देंगे। मन थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है, इसलिए सकारात्मक लोगों के साथ रहें। रिश्तों में आज थोड़ा भावुक माहौल रहेगा, पर यह दिन पुराने गिले-शिकवे मिटाने के लिए एकदम बेस्ट है। अपनी बातें प्यार से साझा करें, रिश्ते और मजबूत हो जाएंगे।
मूलांक 3 : लव लाइफ रहेगी रोमांटिक
आज का दिन आपके लिए एकदम परफेक्ट है, क्योंकि आज की ऊर्जा सीधे आपसे मेल खाती है। अगर आप पब्लिक स्पीकिंग, मीडिया, टीचिंग या कोई रचनात्मक काम करते हैं, तो आज आपका जलवा रहेगा। सेहत मस्त रहेगी, बस खाने-पीने में थोड़ी सावधानी रखना। प्यार-मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत प्यारा है। आप पुरानी तकलीफों को पीछे छोड़कर एक नई खुशी के लिए तैयार हैं। फालतू के झगड़ों से दूर रहना और अपनी पूरी एनर्जी काम पर लगाना।
मूलांक 4 : अधिक तनाव लेने से बचें
आज का दिन अपनी जिम्मेदारियों को शान से पूरा करने का है। अगर कोई कागजी कार्रवाई या पैसों से जुड़ा काम बाकी है, तो उसे आज ही निपटा लें। सेहत के मामले में दिन थोड़ा साधारण है, तो अपनी नींद का ख्याल रखना और बेवजह का तनाव मत लेना। रिश्तों में आज आपको लग सकता है कि कोई आपको समझ नहीं रहा, पर टेंशन मत लो, बस साफ-साफ बात कर लो। थोड़ा लचीला रहना सीखो।
मूलांक 5 : मिल सकता है शुभ समाचार
आज का दिन नए लोगों से जुड़ने और नेटवर्किंग का है। कहीं से कोई बढ़िया खबर मिल सकती है या कोई नया मौका जो आपके करियर की गाड़ी को आगे बढ़ा दे। मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है, इसलिए बहुत ज्यादा मत सोचना। रिश्तों में आज का दिन प्यार और दोस्ती के लिए बहुत अच्छा है। अगर किसी रिश्ते में खिंचाव था, तो आज बातचीत से सब ठीक हो जाएगा। बस अपनी बात साफ रखना।
मूलांक 6 : काम के साथ सेहत पर भी दें ध्यान
आज का दिन रचनात्मक और सेवा से जुड़े कामों के लिए बहुत अच्छा है। परामर्श, शिक्षा या कस्टमर केयर से जुड़े कामों में आज खूब लाभ मिलेगा। बस अपनी सेहत का ध्यान रखें और दूसरों की समस्याओं को अपने सिर पर मत लें। रिश्तों में आज बहुत प्यार और संवेदनशीलता है। पुरानी बातों को माफ कर दें और रिश्तों में नई मिठास भरें। खुद पर बहुत ज्यादा काम का बोझ न डालें।
मूलांक 7 : बातचीत से सुलझेंगी रिश्तों की उलझनें
आज का दिन अपनी बुद्धि और समझदारी का इस्तेमाल करने का है। अगर आप लेखन, रिसर्च या किसी आध्यात्मिक काम से जुड़े हैं, तो आज का दिन आपके नाम है। मानसिक ऊर्जा तो बहुत है, पर शरीर थोड़ा थक सकता है, तो आराम को भी वक्त दें। रिश्तों में आज आपको सब साफ-साफ दिखेगा। अपनी बात ईमानदारी से कहें, बस खुद को एकदम अकेला न कर लें। बातचीत करेंगे तो उलझनें अपने आप सुलझ जाएंगी।
मूलांक 8 : मिल सकती है कोई बड़ी डील
आज का दिन काम में आगे बढ़ने और नए मौके तलाशने का है। मीटिंग्स या कोई बड़ी डील आज आपके पक्ष में जा सकती है। काम का दबाव देखकर गुस्सा मत करना, बस संयम से काम लेना। रिश्तों में आज का दिन थोड़ा गंभीर लग सकता है, पर अपने साथी के साथ प्यार और नरमी से पेश आएं। करियर और प्यार के बीच आज एक सही बैलेंस बनाना ही असली समझदारी है।
मूलांक 9 : प्रोजेक्ट्स पूरा करने का है दिन
आज आपका दिन है, क्योंकि आज की ऊर्जा सीधे आपसे मेल खा रही है। प्रोजेक्ट्स को पूरा करने और लोगों से शाबाशी पाने के लिए आज का समय बहुत बढ़िया है। मन में बहुत सारी गहरी बातें चल सकती हैं, पर नकारात्मक सोच से बचना। रिश्तों में आज का दिन घावों को भरने का है। अगर कोई पुरानी बात पकड़कर बैठे हो, तो उसे आज छोड़ने और शांति पाने का दिन है।





