धर्म-अध्यात्म

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 3 अगस्त 2025

Subhi
3 Aug 2025 6:21 AM IST
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 3 अगस्त 2025
x

मूलांक 1

आज मूलांक 1 वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। धन के मामले में भी दिन बेहतरीन रहेगा और आपको अचानक से कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार के मामले में अगर कहीं धन रुका था तो वह भी वापस मिल सकता है। आपके लिए तरक्की के नए मार्ग भी खुलेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के मामले में दिन सामान्य रहेगा। लेकिन किसी सदस्य से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में शांत और संयम बनाए रखना जरूरी होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताना बेहतर रहेगा।

मूलांक 2

आज मूलांक 2 वालों का दिन ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको कोई बात परेशान कर सकती है और धन से जुड़ा कोई मामला भी चिंता का कारण बनेगा। व्यापार के मामले में धन की हानि होने की संभावना है। ऐसे में कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। आपको आज किसी भी नए काम की शुरुआत से भी बचना चाहिए। परिवार में सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी नोकझोंक होने की संभावना है। ऐसे में बातचीत के जरिए स्थिति को बेहतर बनाएं। उपाय के तौर पर आप शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जला सकते हैं।

मूलांक 3

आज के दिन मूलांक 3 वालों को भाग्य का साथ मिलेगा और आपको द्वारा सोचे हुए कार्य भी पूरे होंगे। धन के मामले में दिन भी समय अनुकूल है। ऐसे में आप कुछ पैसे आध्यात्मिक कार्यों में भी लगा सकते हैं, जिनसे भविष्य में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार के मामले में सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगी और आप सभी किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

मूलांक 4

आज मूलांक 4 वालों का दिन सामान्य से कम अच्छा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में हर काम में मुश्किलों और बाधाओं के सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा किए गए काम में भी रुकावटें पैदा हो सकती है। आर्थिक मामले में भी सावधान रहने की जरूरत है। कहीं भी धन निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर कर लें। व्यापार के मामले में आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचें। परिवार में किसी सदस्य के साथ आपकी बहस हो सकती है। ऐसे में कटु वाणी के प्रयोग से बचें और संयम बनाए रखें।

मूलांक 5

आज के दिन मूलांक 5 वालों का दिन मिलाजुला रहेगा। धन के मामले में आपके लिए सोच-समझकर धन निवेश करना बेहतर होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार में अपना काम आगे बढ़ाने के लिए आपको नए कदम उठाने की जरूरत पड़ सकती है। लेकिन किसी अनुभवी या गुरु तुल्य व्यक्ति की सलाह लेने से आपको आपके महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार के मामले में सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में क्रोध से बचें और मधुर वाणी का प्रयोग करें।

मूलांक 6

आज मूलांक 6 वालों का दिन अच्छा व्यतीत होगा। आर्थिक मामलों में लाभ की संभावना है। इससे आपके लिए धन लाभ के योग भी बनेंगे। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर कोई व्यक्ति आपके कार्यों में बाधाएं ला सकता है। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी होगा और अपने आसपास के सही और गलत लोगों में भी पहचान करें। परिवार के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आप सभी सदस्यों के साथ मिलकर किसी उत्सव का आयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

मूलांक 7

आज का दिन मूलांक 7 वालों के लिए भाग्यशाली होने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जाएंगे। कारोबार को लेकर आपके मन में कई विचार भी आ सकते है, जिन्हें आगे बढ़ाने से लाभ मिलने की संभावना है। धन के मामले में दिन अच्छा रहेगा। पिता की सलाह लेकर धन निवेश करने से आपको लाभ मिल सकता है। आने वाले समय में भी लाभ के कई अवसर मिलेंगे और व्यापार में मुनाफा होगा। परिवार के मामले में कुछ अनावश्यक बातों पर बहस हो सकती है। ऐसे में शांति से बैठकर समस्या का हल निकालें।

मूलांक 8

आज मूलांक 8 वालों का दिन ज्यादा बेहतर नहीं रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है और आपके द्वारा सोचे या किए गए कार्यों में भी बाधाएं आ सकती हैं। इससे मानसिक तनाव अधिक बढ़ेगा। धन के लिहाज से भी समय अनुकूल नहीं है। ऐसे में धन निवेश से बचें और कोई भी जोखिम भरा फैसला न लें। परिवार के मामले में दिन सामान्य रहेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

मूलांक 9

आज का दिन मूलांक 9 वालों के लिए परिवार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी फैमिली को अच्छा समय देंगे और सभी के बीच तालमेल बना रहेगा। साथ ही, परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। बिजनेस का मामले में आपको लाभ कमाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन क्रोध से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और कुछ घरेलू कार्यों को पूरा करने में भी व्यस्त रह सकते हैं। जीवनसाथी का भी पूर्ण सहयोग पाएंगे।


Next Story