धर्म-अध्यात्म

Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 28 मार्च 2025

Subhi
28 March 2025 6:18 AM IST
Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 28 मार्च 2025
x

मूलांक 1 : व्यापारियों को अच्छे मुनाफे के संकेत हैं

आप अपने आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के बल पर किसी बड़े काम को अंजाम दे सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे के संकेत हैं। रिश्तों में थोड़ा धैर्य रखें, जल्दबाजी में कोई बात बिगड़ सकती है।

मूलांक 2 : कार्यक्षेत्र में नई संभावना दिख सकती है

आज का दिन संवेदनशीलता और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। अगर किसी से नाराज हैं तो बातचीत करके मसले हल करें। कार्यक्षेत्र में नई संभावना दिख सकती है, लेकिन जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

मूलांक 3 : परिवार और रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा

आपके लिए यह दिन सफलता और तरक्की लेकर आ सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट में हाथ आजमाने का सही समय है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। परिवार और रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक मामलों में भी लाभ होने की संभावना है।

मूलांक 4 : कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं

इस दिन आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। पुराने अधूरे पड़े काम पूरे होंगे और नई जिम्मेदारी भी मिल सकती हैं। अनावश्यक तनाव से बचने के लिए खुद को व्यस्त रखें। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का उतार-चढ़ाव आ सकता है।

मूलांक 5 : नौकरीपेशा लोगों को भी करियर में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं

आपके लिए यह दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है। नए अवसर मिल सकते हैं, खासकर व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को भी करियर में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा।

मूलांक 6 : आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा

यह दिन आपके लिए संतुलन और सौहार्द से भरा रहेगा। कोई पुराना अटका हुआ मामला हल हो सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। किसी रचनात्मक कार्य में हाथ आजमाने का अच्छा समय है।

मूलांक 7 : धैर्य की परीक्षा देनी पड़ सकती है

इस दिन आपको अपने धैर्य की परीक्षा देनी पड़ सकती है। कुछ मामलों में रुकावट आ सकती हैं, लेकिन निराश न हों। अगर आप किसी गुप्त योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसे फिलहाल सार्वजनिक न करें। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

मूलांक 8 : आर्थिक मामलों में कोई जोखिम लेने से बचें

आपके लिए यह दिन मेहनत और धैर्य की परीक्षा लेने वाला रहेगा। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा, लेकिन परिणाम धीरे-धीरे मिलेंगे। आर्थिक मामलों में कोई जोखिम लेने से बचें।

मूलांक 9 : आप अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे

आपके लिए यह दिन जोश और ऊर्जा से भरा रहेगा। आप अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे और कठिन से कठिन कार्य भी पूरे कर लेंगे। कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी और नए अवसर भी मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।


Next Story