धर्म-अध्यात्म

Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 27 जनवरी 2026

Subhi
27 Jan 2026 6:21 AM IST
Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 27 जनवरी 2026
x

मूलांक 1

आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में अपनी सूझबूझ से सफलता हासिल कर सकते हैं। इसी के चलते आपके नाम की भी ख्याति होगी। कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बना रहेगा।

मूलांक 2

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 वालों का दिन अनुकूल रहेगा। अपनी बहन या पुत्री की सलाह से निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यापार में तरक्की प्राप्त होगी और काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। आप काम आगे बढ़ाने के लिए नए मार्ग भी सोच सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक समय व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी खुशनुमा पल बिताएंगे।

मूलांक 3

आज मूलांक 3 के जातकों का दिन आर्थिक मामलों में शुभ है। अचानक धन आगमन के योग बन रहे हैं जिससे आंतरिक रूप से प्रसन्नता महसूस करेंगे। व्यापार के क्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। जिसमें धन निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर में धार्मिक कार्यक्रम करवाने की योजना बना सकते हैं।

मूलांक 4

अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, मूलांक 4 वालों को आज मुश्किलों और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके बनते हुए काम अचानक से बिगड़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में धन निवेश करने से बचें। परिवार में पिताजी की सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार की बहस या अनबन से बचें।

मूलांक 5

आज का दिन मूलांक 5 वालों के लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। व्यापार के क्षेत्र में आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं जिससे भविष्य में धन लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और आप सभी सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम गहरा और मजबूत होगा।

मूलांक 6

अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 6 वालों को आर्थिक मामलों में धन के अभाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में किसी सदस्य के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। ऐसे में वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। हालांकि, जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और आपको उनका पूरा साथ मिलेगा।

मूलांक 7

आज मूलांक 7 के जातकों को अपने कार्यों में अनावश्यक बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में धन का निवेश सोच-समझकर करें, अन्यथा आपका धन कहीं फंस सकता है। सेहत के लिहाज से पैरों से जुड़ी समस्या हो सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा लेकिन, जीवनसाथी के साथ अनबन की संभावना है।

मूलांक 8

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 8 वालों का दिन भागदौड़ और उलझनों भरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में कुछ समस्याएं सामने आ सकती है। इस समय निवेश करने से बचें। पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। किसी बात के चलते मतभेद उत्पन्न होने की आशंका है। जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार की बहस या अनबन से बचें।

मूलांक 9

आज का दिन मूलांक 9 वालों के लिए उत्तम रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आर्थिक मामलों में भी दिन अनुकूल है। आपको सामान्य से अधिक मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा जिससे आप प्रसन्नता महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ यादगार पल व्यतीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम सुचारू रूप से चलता रहेगा।

Next Story