- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ank Jyotish: अंक...

मूलांक 1
आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार के मामले में आपको लाभ कमाने के मौके मिल सकते हैं और कोई सरकारी प्रोजेक्ट भी प्राप्त हो सकता है। इससे भविष्य में धन लाभ के योग बनने की संभावना है। आर्थिक मामलों में दिन शुभ रहेगा और धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत होने से प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कुछ मामलों में आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा।
मूलांक 2
आज मूलांक 2 वालों का दिन धन के लिहाज से सामान्य रहेगा और व्यापार के मामले में लाभ कमाने के अवसर मिल सकते हैं। इसी के चलते अचानक धन लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न हो सकता है। सोनी की खरीदारी पर अपना धन निवेश करने से आपको आने वाले समय में बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं, पारिवारिक मामले में दिन शुभ रहेगा और जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।
मूलांक 3
आज का दिन मूलांक 3 वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यापार के मामले में अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए आप नई योजनाएं और नए मार्ग खोज सकते हैं। इससे भविष्य में सफलता जरूर प्राप्त होगी और सम्मान भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और हर कोई आपकी राय को गंभीरता से लेगा। पारिवारिक मामले में भी दिन अच्छा रहने वाला है और जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहने से लाभ होगा।
मूलांक 4
आज मूलांक 4 वालों का दिन कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। आपको कामकाज के सिलसिले में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। वहीं, धन के मामले में भी किसी चिंता का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है और खानपान को लेकर लापरवाही बरतने से बचें। हालांकि, पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
मूलांक 5
आज का दिन मूलांक 6 वालों के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपना व्यापार आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामले में आपको किसी भी ऐसी जगह पर धन निवेश करने से बचना होगा, जिससे बाद में समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस समय जोखिम भरे फैसले लेने से बचना बेहतर होगा। परिवार के मामले में दिन सामान्य रहेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा।
मूलांक 6
आज मूलांक 6 वालों का दिन अनुकूल है। व्यापार के मामले में आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं अब आगे बढ़ सकती हैं, जिससे तनाव कम होगा। कार्यक्षेत्र में अपने सकारात्मक व्यवहार से आप हर मुश्किल परिस्थिति को संभाल लेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने की योजनाओं के बारे में गहराई से सोच सकते हैं। लेकिन इसके लिए अपने जीवनसाथी की सलाह लेना ज्यादा लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार के मामले में घर के सभी सदस्य आपका हर मोड़ पर साथ देंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
मूलांक 7
आज मूलांक 7 वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कार्यक्षेत्र में किसी भी सरकारी संस्था के कर्मचारी के साथ वाद-विवाद या बहस से बचना होगा। कार्यस्थल पर कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें, अन्यथा बने हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। परिवार के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। जीवनसाथी के साथ भी किसी प्रकार की बहस या विवाद से बचें।
मूलांक 8
आज का दिन मूलांक 8 वालों के लिए सामान्य से कम अच्छा रहने वाला है। धन के मामले में भी कोई भी निवेश सोच-समझकर करें और अगर संभव हो तो इस समय जोखिम भरे या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। इससे नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बहस में पड़ने से बचें, अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। पारिवारिक मामले में भी धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करें।
मूलांक 9
आज मूलांक 9 वालों का दिन उत्तम रहने वाला है। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो अब वह वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में भी खुशनुमा माहौल बना रहेगा और किसी धार्मिक कार्य के आयोजन होने का योग बन रहा है। परिवार में मंगल कार्य होने से व्यस्त रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय व्यतीत हो सकता और घर के सदस्यों के साथ खुशनुमा व्यतीत होगा।





