धर्म-अध्यात्म

Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 25 जनवरी 2026

Subhi
25 Jan 2026 6:24 AM IST
Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 25 जनवरी 2026
x

मूलांक 1

आज का दिन मूलांक 1 वालों को लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे और अपने कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। हालांकि, सेहत पर ध्यान देना आवश्यक होगा। सिर में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में अत्यधिक तनाव से बचें, ध्यान करना लाभकारी होगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करके आप बेहतर महसूस कर सकते हैं।

मूलांक 2

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 वालों को आर्थिक मामलों में अपेक्षित धन लाभ होने की संभावना है। ऐसे में मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक मामले में भी दिन अनुकूल रहेगा और आपको अपने भाइयों और मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। माता के साथ तालमेल बनाए रखना आवश्यक होगा। किसी भी प्रकार की बहस या अनबन से बचें।

मूलांक 3

आज मूलांक 3 के जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी मीटिंग में जा सकते हैं जहां आपकी सलाह को सभी गंभीरता से लेंगे। आप कारोबार को आगे बढ़ाने के नए मार्ग भी सोच सकते हैं। धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी और इसी के चलते आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा और सभी अपने-अपने काम में लगे रहेंगे।

मूलांक 4

अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, मूलांक 4 वालों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। ऐसे में मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको विवादों से दूर रहने की सलाह है और वाणी पर संयम रखें। आज आज अनुशासन में रहना पसंद कर सकते हैं। इससे सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। अपने कार्यों को आप सूझबूझ के साथ पूरा कर लेंगे।

मूलांक 5

आज का दिन मूलांक 5 वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी खास व्यक्ति से संपर्क कर सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और आप घर में भाई बहनों के साथ मिलकर पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। इसी के चलते मन अधिक प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम सुचारू रूप से चलता रहेगा।

मूलांक 6

अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 6 वालों का आज अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। ऐसे में शांति से समस्या का समाधान ढूंढना बेहतर होगा। कुछ समय मित्रों के साथ व्यतीत करने का प्लान बना सकते हैं। इससे बेहतर महसूस करेंगे। साथ ही, अपने लिए कुछ कपड़ों की शॉपिंग करने भी जा सकते हैं।

मूलांक 7

आज मूलांक 7 के जातकों का दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। लेकिन सूझबूझ के साथ लिए गए फैसलों से सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आप विदेश से व्यापार के लिए कुछ नई योजनाएं भी बना सकते हैं। हालांकि, परिवार में किसी सदस्य की बात से आपको निराशा महसूस हो सकती है। आज के दिन स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी।

मूलांक 8

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 8 वालों को आज कोई भी विशेष फैसला लेने से बचना होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी लेकिन किसी बात को लेकर मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। इसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। ऐसे में अत्यधिक तनाव से बचें। कार्यस्थल पर विरोधियों से सतर्क रहें, अन्यथा किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मूलांक 9

आज के दिन मूलांक 9 वालों कोई भी काम सोच-समझकर करना होगा। विपरीत परिस्थितियों में अत्यधिक क्रोध से बचें, अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। आपके बनते हुए काम भी बिगड़ने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में शांति और धैर्य के साथ काम करना होगा। हालांकि, कुछ सही फैसलों से लाभ मिलने की भी संभावना बनी हुई है।

Next Story