- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ank Jyotish: अंक...

मूलांक 1 : काम के साथ परिवार पर भी दें ध्यान
आज अपनी नौकरी या बिजनेस को संभालने के साथ-साथ आपको घर-परिवार पर भी थोड़ा ध्यान देना होगा। छठे अंक का असर आपको अपनों के प्रति थोड़ा जिम्मेदार बनाएगा, वहीं तीसरा अंक लोगों से तालमेल बेहतर करने में आपकी मदद करेगा। दफ्तर में अपनी टीम के साथियों के साथ मिलकर बैठना या किसी नए प्रोजेक्ट पर बातचीत शुरू करना आपके हक में रहेगा। कामकाज को लेकर मन में पूरा भरोसा बना रहेगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें और बेवजह की बातें सोचकर दिमाग पर लोड न बढ़ाएं। घरेलू मामलों में अपनी जिद या गुस्से को साइड में रखें और पार्टनर के जज्बातों की कद्र करते हुए उन्हें थोड़ा समय जरूर दें।
मूलांक 2 : रिश्ते होंगे मधुर
आज का दिन आपके मन को एक अजीब सा सुकून और अंदरूनी खुशी देने वाला साबित होगा। छठे अंक की मेहरबानी से आपके आपसी रिश्तों में मधुरता घुलेगी, वहीं तीसरा अंक आपको समाज में अपनी बात खुलकर रखने का हौसला देगा। अगर आपका काम दूसरों को गाइड करने, पढ़ाने-लिखने या किसी भी तरह की क्रिएटिविटी से जुड़ा है, तो आज आपको बहुत बढ़िया नतीजे मिल सकते हैं।
मूलांक 3 : दिन रहेगा शानदार
आज किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है, क्योंकि आज के दिन की पूरी वाइब आपके अपने मूल स्वभाव से पूरी तरह मैच कर रही है। आप खुद को काफी फुर्तीला, एनर्जेटिक और खुशमिजाज महसूस करेंगे। छठे अंक का सपोर्ट मिलने से आपके काम करने के तरीके में एक अलग ही निखार दिखाई देगा। अगर आप लिखने-पढ़ने, अपने काम की मार्केटिंग करने या कला से जुड़े किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो आज का दिन बहुत शानदार रहेगा। लोग आपके हंसमुख अंदाज के दीवाने हो जाएंगे। घर में किसी मांगलिक काम या उत्सव की बातचीत चल सकती है और अपनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी।
मूलांक 4 : पेंडिंग काम निपटाने का है दिन
आज का दिन अपने स्वभाव में थोड़ी नरमी लाने और अपने परिवार के करीब आने का इशारा कर रहा है। छठे अंक का प्रभाव आपको घर की कुछ अहम जिम्मेदारियों की याद दिलाएगा, वहीं तीसरा अंक कामकाज के मोर्चे पर अपनी बातें साफ-साफ साझा करने में मदद करेगा। दफ्तर में पेंडिंग काम निपटाने, चीजों को सही ढंग से व्यवस्थित करने और मिल-जुलकर काम करने के लिए दिन अच्छा है। काम की व्यस्तता के बीच थोड़ा सुस्ताना भी जरूरी है। घर-परिवार के लोग आज आपसे थोड़े समय और साथ की उम्मीद रख सकते हैं, इसलिए अपने सख्त रवैये को भूलकर अपनों के साथ बैठें और दिल की बातें करें।
मूलांक 5 : काम के साथ घर की जिम्मेदारियों पर भी दें ध्यान
आज आपको अपने कामकाज की व्यस्तता और घर की जिम्मेदारियों के बीच एक सही बैलेंस बनाकर चलना होगा। छठा अंक आपसे आपकी ड्यूटी पूरी करने को कहेगा, वहीं तीसरा अंक आपके सोशल सर्कल को थोड़ा बिजी रखेगा। बिजनेस के सिलसिले में नई मुलाकातें करने या आगे की रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए समय काफी अनुकूल है। मन थोड़ा भटक सकता है या ध्यान चूक सकता है इसलिए जरूरी फाइलों को समय रहते निपटा लें। निजी जीवन में आज हर वक्त अपनी आजादी की जिद पकड़ने के बजाय अपने जीवनसाथी की इच्छाओं का भी सम्मान करें, आपस में बात करेंगे तो हर मसला सुलझ जाएगा।
मूलांक 6 : कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा मान-सम्मान
आज का दिन आपके लिए काफी यादगार और बड़ा साबित हो सकता है, क्योंकि आज का मुख्य अंक आपके अपने खुद के नंबर से सीधे जुड़ रहा है। तीसरे अंक का पूरा सपोर्ट मिलने से समाज और कार्यक्षेत्र में आपका रूतबा और मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आप बिजनेस को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं, या फिर इंटीरियर, फैशन, शिक्षा और कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपके हाथ कोई बड़ी कामयाबी लग सकती है। सेहत एकदम दुरुस्त रहेगी। लव लाइफ की बात करें तो आज का दिन बेहद खूबसूरत रहेगा, बस अपने पार्टनर पर अपनी इच्छाएं थोपने की भूल न करें और उनके दिल की बात भी समझें।
मूलांक 7 : परिवार के साथ बिताएं वक्त
आज का दिन मन के बोझ को हल्का करने, मानसिक सुकून तलाशने और पुरानी कड़वी यादों को भुला देने का है। छठा अंक आपके विचारों को एक सही स्थिरता देगा, वहीं तीसरा अंक लोगों से सही ढंग से संवाद करने में आपकी मदद करेगा। कुछ नया पढ़ने, रिसर्च करने, अध्यात्म से जुड़ने या किसी को अच्छी राय देने के लिए दिन बहुत उत्तम है। करियर को लेकर आपकी दिमागी स्पष्टता बहुत मजबूत रहेगी। खुद को अकेलेपन में धकेलने या गुमसुम रहने के बजाय घर के सदस्यों के साथ थोड़ा वक्त बिताएं, इससे उनका अकेलापन भी दूर होगा और आपका मन भी काफी हल्का महसूस करेगा।
मूलांक 8 : डील्स में मिलेगी सफलता
अपने व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और मार्केट में मजबूत संपर्क बनाने के लिए आज का दिन बहुत काम का साबित होगा। छठे अंक की ऊर्जा आपको मुश्किल जिम्मेदारियां संभालने का जज्बा देगी, वहीं तीसरा अंक आपको बातचीत और डील्स में सफलता दिलाएगा। किसी जरूरी मीटिंग का हिस्सा बनने या अपने काम की पब्लिसिटी करने के लिए दिन बहुत फलदायी है। दफ्तर के काम में इस कदर भी मत डूब जाइए कि परिवार पीछे छूट जाए। कामकाज से थोड़ा वक्त चुराकर घर वालों के साथ भी बैठें और उनके साथ कोमलता से पेश आएं।
मूलांक 9 : बिजनेस में आपके काम की होगी सराहना
आज का दिन कार्यक्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने और सबके साथ मिलकर टीम वर्क करने का है। छठे अंक का प्रभाव आपको अपने परिवार और करीबियों के प्रति पूरी तरह समर्पित बनाएगा, वहीं तीसरा अंक आपके बात करने के लहजे को बहुत ही असरदार कर देगा। नौकरी या बिजनेस में आज आप आगे बढ़कर लीडरशिप संभालेंगे और लोग आपके काम की तारीफ भी करेंगे। मन के किसी कोने में दबी पुरानी बातों को भूलकर किसी को माफ करने के लिए आज से बेहतर दिन नहीं मिलेगा। रिश्तों में बिना सोचे-समझे तुरंत कोई तीखी प्रतिक्रिया देने से बचें और शांति बनाए रखें।





