- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ank Jyotish : अंक...

मूलांक 1
आज मूलांक 1 वाले किसी बात के चलते अधिक भावुक हो सकते हैं। किसी न किसी कारण आपका मन उदास रहेगा। ऐसे में धैर्य और संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। नौकरी करने वालों पर काम का प्रेशर अधिक रह सकता है। ऐसे में आप व्यस्त रहेंगे। वहीं, आपको सहकर्मियों से कुछ सहयोग मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
मूलांक 2
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 वालों के कुछ कार्य कार्यक्षेत्र में देरी से पूरे हो सकते हैं। इसी के चलते आप तनाव महसूस करेंगे। किसी भी कार्य या विषय को लेकर अधिक पोजेसिव होने से बचना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों का आज पढ़ाई में कम मन लग सकता है। हालांकि, परीक्षा अच्छा परिणाम मिलने से मूड अच्छा रहेगा।
मूलांक 3
आज मूलांक 3 वाले किसी बात के चलते अधिक परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी अन्य व्यक्ति की गलती के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूरी बनाए रखनी होगी। शांति के साथ समस्याओं का समाधान खोजना बेहतर होगा। काम को लेकर सजग रहने की सलाह है।
मूलांक 4
अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, मूलांक 4 वाले जातक अपने काम को पूरा करने के लिए अधिक व्यस्त रह सकते हैं। साथ ही, अधिकारियों का भी कुछ दबाव आप पर रह सकता है। पारिवारिक मामलों में संयम से काम लेना होगा, बच्चों के साथ किसी बात को लेकर आपसी बहस हो सकती है। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होगी।
मूलांक 5
आज के दिन मूलांक 5 वालों को अपेक्षा अनुसार लाभ न मिल पाने के कारण वे थोड़े उदास रह सकते हैं। किसी के साथ विवाद होने की आशंका है ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा। अनबन के चलते निराशा महसूस कर सकते हैं। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की उलझन से बचें अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है।
मूलांक 6
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 6 वाले आज थोड़ा मस्ती के मूड में रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपने अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं जिसमें सफलता भी मिलेगी। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। ऐसे में मन प्रसन्न रहेगा और परिवार में भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है।
मूलांक 7
आज के दिन मूलांक 7 वालों को अचानक कहीं जाने का मौका मिल सकता है। हालांकि, कार्यक्षेत्र में आपके काम देरी से पूरे हो सकते हैं। किसी सहकर्मी या साथी का सहयोग मिलने से आपके कार्य पूरे होने की संभावना है। आप जरूरत का सामान खरीदने जा सकते हैं। लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखने की सलाह है।
मूलांक 8
अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 8 वालों का काम पूरा होने में अभी कुछ देरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का प्रेशर रह सकता है। हालांकि, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातक बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आप कुछ शोध के काम भी कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े काम बनने की संभावना है। लेकिन किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना होगा।
मूलांक 9
आज मूलांक 9 वालों को कोई नया काम मिल सकता है। साथ ही, अगर आर्थिक समस्या का सामना कर रहे थे तो उसका समाधान भी मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। व्यापार के क्षेत्र में काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा और सभी के बीच तालमेल बना रहेगा।





