धर्म-अध्यात्म

Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 22 मार्च 2025

Subhi
22 March 2025 6:25 AM IST
Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 22 मार्च 2025
x

मूलांक 1 : बिजनेस में लाभ के संकेत हैं

आज का दिन आत्मविश्वास और नए अवसरों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको प्रशंसा मिलेगी और कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। बिजनेस में लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन तनाव से बचें।

मूलांक 2 : परिवार से सहयोग मिलेगा

भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। किसी अपने से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर बोलें। कार्यक्षेत्र में थोड़ी चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। परिवार से सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।

मूलांक 3 : पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता बनी रहेगी

आज का दिन सफलता का है। आपके विचार और योजनाएं सराही जाएँगी। व्यवसाय में लाभ होगा और नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन ज्यादा भागदौड़ न करें।

मूलांक 4 : परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है, लेकिन हार न मानें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें और संतुलित आहार लें।

मूलांक 5 : व्यापार में लाभ होगा

यात्रा और नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा और नौकरी में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें, खासकर पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

मूलांक 6 : प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ है

रचनात्मकता और प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और आराम भी करें।

मूलांक 7 : सेहत को लेकर सावधानी बरतें

ध्यान और आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नई चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर सावधानी बरतें और संतुलित दिनचर्या अपनाएं।

मूलांक 8 : कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं।

आज का दिन मेहनत और धैर्य का रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और निवेश सोच-समझकर करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सचेत रहें और अधिक थकान से बचें।

मूलांक 9 : क्रोध पर नियंत्रण रखें।

आज का दिन जोश और ऊर्जा से भरा रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा, लेकिन बड़े फैसले सोच-समझकर लें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें।


Next Story