धर्म-अध्यात्म

Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 18 मार्च 2026

Subhi
18 March 2026 6:23 AM IST
Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 18 मार्च 2026
x

मूलांक 1 : आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का दिन

अंकों की गणना के मुताबिक, 18 मार्च का दिन आपके नेतृत्व और दूसरों के प्रति आपकी समझ को परखने वाला रहेगा। जंहा आपका स्वभाव हमेशा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का है, वहीं मूलांक 9 की ऊर्जा आपको दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखने की सलाह देती है। दफ्तर में आप किसी पुरानी गलतफहमी को सुलझाने या अपनी टीम को सही रास्ता दिखाने में सफल रहेंगे। जब आप अधिकार के साथ-साथ हमदर्दी से काम लेंगे, तो लोग आपकी और भी ज्यादा कद्र करेंगे। सेहत का ध्यान रखें और काम के बीच खुद को आराम भी दें।

मूलांक 2 : मानसिक सुकून मिलेगा

अंक ज्योतिष की गणना बताती है की 18 मार्च के दिन आपको अपनी संवेदनशीलता और सूझबूझ का सहारा लेना होगा। कामकाज की जगह पर आप लोगों के बीच तालमेल बनाने या किसी विवाद को शांति से सुलझाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। भाग्यांक 4 की ऊर्जा आपको भावनाओं में बहने से रोकेगी और व्यावहारिक रहने में मदद करेगी। मन की शांति के लिए अपने आसपास का माहौल शांत रखें, इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। अपनों के साथ दिल की बातें साझा करने से पुराने रिश्ते और भी गहरे हो सकते हैं।

मूलांक 3 : नई सोच का फायदा मिलेगा

अंक ज्योतिष के अनुसार, 18 मार्च के दिन आपकी नई सोच और रचनात्मकता पूरी तरह सक्रिय रहेगी, लेकिन भाग्यांक 4 का अनुशासन आपसे अपनी योजनाओं को व्यवस्थित करने की मांग करता है। मूलांक 9 की ऊर्जा आपको अपनी बातचीत से दूसरों को प्रेरित करने और उनका हौसला बढ़ाने का मौका देगी। दफ्तर में आपके विचार दूसरों को नई दिशा दिखा सकते हैं। मानसिक थकान से बचने के लिए काम के बीच में छोटे ब्रेक जरूर लें। अपनों के साथ हंसने-मुस्कुराने से दिन और भी खुशनुमा बन जाएगा।

मूलांक 4 : मेहनत और अनुशासन से लाभ होगा

अंकों की गणना के मुताबिक, 18 मार्च का दिन आपके स्वभाव के अनुकूल है, जहां आप मेहनत और अनुशासन से अपने कामों को आगे बढ़ाएंगे। भाग्यांक 4 की ऊर्जा आपके काम करने के व्यवस्थित तरीके को पूरा साथ देगी, जिससे पक्की प्लानिंग वाले कामों में अच्छी सफलता मिलेगी। इसके साथ ही मूलांक 9 का प्रभाव आपको काम के व्यावहारिक पक्ष के साथ-साथ मानवीय पहलू पर भी गौर करने के लिए कहेगा। घर-परिवार में आपके भरोसेमंद स्वभाव से सबको सुकून मिलेगा और लोग आपसे सलाह लेंगे।

मूलांक 5 : अधूरी जिम्मेदारियां पूरी करनी होंगी

अंक ज्योतिष के अनुसार, 18 मार्च की ऊर्जा आपसे थोड़ा ठहरने और अपने कामों पर ध्यान लगाने की मांग कर रही है। जहां आप आमतौर पर बदलाव और आजादी पसंद करते हैं, वहीं भाग्यांक 4 आपको अपनी अधूरी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगा। अनुशासन में रहकर काम करना आज आपको बड़ी कामयाबी दिला सकता है। मूलांक 9 की ऊर्जा आपको यह समझने में मदद करेगी कि आपके फैसलों का दूसरों पर क्या असर पड़ता है। सेहत बनी रहे, इसके लिए शारीरिक मेहनत या कसरत को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

मूलांक 6 : परिवार के साथ बिताएंगे अच्छा समय

अंकों की गणना बताती है की 18 मार्च आज आपके लिए अपनी जिम्मेदारियों और रिश्तों के बीच संचालन करने की कला दिखाने का दिन है। कामकाज की जगह पर आप दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए किसी उलझन को सुलझाने में मदद कर सकते हैं। भाग्यांक 4 का अनुशासन आपको भविष्य के लिए पक्की योजना बनाने में मदद करेगा। घर-परिवार के साथ बिताया गया समय आज आपको बहुत सुख और शांति देगा। अपनों के प्रति आपका प्यार और परवाह आज के दिन को खास बना देगी।

मूलांक 7 : कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे

अंक ज्योतिष के मुताबिक, 18 मार्च का दिन आपकी गहरी सोच और समझ को हकीकत में बदलने का है। मूलांक 9 की ऊर्जा आपके मन में नई अंतर्दृष्टि पैदा करेगी, जिससे आप खुद को और अपने काम को बेहतर समझ पाएंगे। भाग्यांक 4 का प्रभाव आपको इन विचारों को व्यावहारिक रूप देने में मदद करेगा। ज्यादा सोचने से थकान हो सकती है, इसलिए मेडिटेशन या शांत एकांत में समय बिताएं। अपनों के साथ बैठकर अपनी बातें साझा करने से मन हल्का होगा और आपको नई दिशा मिलेगी।

मूलांक 8 : सफलता के साथ अपनी भावनाओं पर दें ध्यान

अंकों की गणना के अनुसार, 18 मार्च का दिन आपके नेतृत्व और समझदारी भरे फैसलों के नाम रहेगा। जहां भाग्यांक 4 आपको अनुशासित और मेहनती बनाएगा, वहीं मूलांक 9 आपको दूसरों के प्रति उदार रहने की सलाह देगा। करियर या पैसों से जुड़े आपके फैसले आज दूरगामी परिणाम लेकर आ सकते हैं। सफलता के पीछे भागते हुए अपनों की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। बातचीत में थोड़ी नरमी और खुलापन लाने से आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे। काम और आराम के बीच संतुलन जरूर बनाएं।​

मूलांक 9 : अपने पसंद के कार्यों में बिताएं समय

अंक ज्योतिष के अनुसार, 18 मार्च का दिन पूरी तरह आपकी ही ऊर्जा से मेल खा रहा है। आप खुद को पहले से ज्यादा समझदार और दूसरों की मदद के लिए तैयार महसूस करेंगे। दफ्तर में किसी को सलाह देना या किसी का साथ देना आज आपको बहुत संतोष देगा। भाग्यांक 4 का अनुशासन आपको अपनी सोच को व्यावहारिक नतीजों में बदलने में मदद करेगा। मन को खुश रखने वाले कामों में समय बिताएं, इससे आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। अपनों के प्रति आपकी हमदर्दी आज रिश्तों को और भी गहरा कर देगी।

Next Story