धर्म-अध्यात्म

Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 9 अक्टूबर 2024

Subhi
9 Oct 2024 12:52 AM GMT
Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 9 अक्टूबर 2024
x

मूलांक 1: भाग्य आपके साथ है

मूलांक एक वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। धन की बात करें, तो आज भाग्य आपके साथ है। आज आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग के लिए भी आज दिन बहुत अच्छा है। आज आपका व्यवसाय उन्नति के मार्ग पर जाएगा। सेहत के लिहाज से दिन आज अच्छा है। परिवार की बात करें, तो आज आपका दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी आज दिन मधुर बीतेगा। उनके साथ आज कुछ समय व्यतीत करें। आपको सुख का अनुभव होगा।

मूलांक 2: बिजनेस में धन निवेश करेंगे

मूलांक दो वालों का भाग्य आज उनका साथ दे रहा है। आज आपको धन में भी मुनाफा होता दिख रहा है। आपके सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। आज आप व्यापार में भी धन निवेश कर सकते हैं। यह आपके भविष्य में मुनाफे के अत्यधिक योग बनाएगा। व्यापार की बात करें, तो वहां भी आज दिन अनूकूल रहेगा। आज आपको व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के लिहाज से आज दिन अच्छा है। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कोई पारिवारिक मनोरंजन का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी आज एक अच्छा दिन व्यतीत होगा।

मूलांक 3: बिजनेस को बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे

मूलांक तीन वालों के लिए आज दिन सामान्य है। आज आपके सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण होने में कुछ समस्याएं खड़ी होती दिख रही है। धन के लिहाज से आज दिन सामान्य से बेहतर है। आज आप कोई भी धन का निवेश बहुत सोच-समझकर करें। व्यापार के लिहाज से आज दिन सामान्य है। आज आपके लिए सलाह यह है कि अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आप अपनी पुत्री या बहन की सलाह अवश्य लें। यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार के लिहाज से आज दिन अच्छा है। आपको आज अपने बड़ों का खूब प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भी आज अच्छा दिन व्यतीत होगा।

मूलांक 4: धन प्राप्ति के योग हैं

मूलांक चार वाले जातकों के लिए आज समय अनुकूल है। आज आपको व्यापार में अत्यधिक लाभ हासिल होगा। परन्तु आज आपको बहुत सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि ऐसा लग रहा है कि आज आपके साथ कोई करीबी धोखा कर सकता है, इसलिए आज आप कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें, तभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचे। धन की बात करें, तो आज दिन सामान्य है। आज आपका रुका हुआ धन मिलने के योग है। पारिवारिक लिहाज से भी आज दिन सामान्य है। जीवनसाथी के साथ आज एक सुखद दिन व्यतीत होगा।

मूलांक 5: नौकरीपेशा लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा

मूलांक पांच वालों का भाग्य आज उनका साथ दे रहा है। धन के लिहाज से भी आज दिन बहुत अच्छा है। आज आप अपनी सूझबूझ और समझ का प्रयोग करके धन अर्जित करेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए आज समय अनुकूल है। नौकरी पेशा लोग का आज भाग्य पूर्ण साथ देगा। आज आपके कार्यस्थल पर और आपके परिवार में आपके कार्य करने की कला कि सभी सराहना करेंगे। परिवार की बात करें, तो आज दिन अच्छा है। आज आप परिवार के साथ एक खुशहाल दिन व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज संबंध मधुर रखें। आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

मूलांक 6: नौकरी बदलने का फैसला टाल दें

मूलांक छः वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज आप अपने व्यापार में कुछ धन निवेश कर सकते हैं। परन्तु आप बहुत सोच-विचार करके धन निवेश करें। यदि आप अपनी नौकरी बदलने का विचार बना रहे हैं, तो कुछ समय के लिए टाल दें। आपके लिए सलाह यह है कि आज आप अपने घर के किसी वृद्ध व्यक्ति की सलाह लेंगे तो यह आपके निकट भविष्य में आपको हर लिहाज़ से लाभदायक होगी। परिवार की बात करे तो आज दिन सामान्य है । जीवनसाथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संयम से काम ले आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

मूलांक 7: परिवार में आपकी प्रशंसा होगी

मूलांक सात वालों के लिए आज समय अनुकूल है। धन की बात करें, तो आज आपका भाग्य आपका पूर्ण साथ देगा। आज आपको आपका रूका हुआ धन अचानक से मिल जाएगा। व्यापार की बात करें, तो आज आपका नाम एक सफल व्यापारियों में गिना जाएगा। आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ नए मार्ग निकालेंगे, जो भविष्य में आपको धन लाभ कराएंगे। पारिवारिक लिहाज से भी आज दिन अनुकूल है। परिवार में भी आज आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। आज आप आंतरिक रूप से बहुत खुश महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ भी आज एक खुशहाल दिन व्यतीत करेंगे।

मूलांक 8: नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी मिलेगी

मूलांक आठ वालों का दिन आज कुछ अनूकूल नहीं है। धन के लिहाज़ से कुछ खास लाभ होते प्रतीत नहीं हो रहे हैं इसलिए आज आप धन का निवेश कहीं भी न करें। अपनी पूंजी को सम्भालकर रखें। व्यापारी वर्ग आज किसी का व्यापार से जुड़ा कोई प्रस्ताव स्वीकार न करें। आज आपका भाग्य आपका पूर्ण साथ देता नहीं दिख रहा है। नौकरीपेशा लोग को कोई नए प्रस्ताव स्वीकारने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपके लिए सलाह यह है कि आज आप अपना समय अपने घर वालो के साथ व्यतीत करें। आपके लिए काफी सुखद साबित होगा। परिवार के लिहाज से आज दिन सामान्य है। आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं।

मूलांक 9: धन निवेश के लिए समय शुभ है

मूलांक नौ वालों का भाग्य आज पूर्ण रूप से उनका साथ देगा। आज आपके सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। धन के लिहाज से भी आज दिन काफी बेहतरीन है। आज आप जहां भी धन निवेश करेंगे, वह आपको भविष्य में लाभ हासिल करवाएगा। व्यापारी वर्ग की बात करें, तो आज आप व्यापार को बढ़ाने के लिए नए मार्ग सोच सकते हैं, जो आपको भविष्य में एक काबिल व्यापारी श्रेणी में ले जाएगा। आज आप किसी प्रकार के अहम के शिकार हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ आज अच्छा दिन व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ आज अच्छे से बात करें और अपने विचारों का पूर्ण आदान-प्रदान करें।

Next Story