धर्म-अध्यात्म

Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 8 अगस्त 2024

Subhi
8 Aug 2024 12:53 AM GMT
Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 8 अगस्त 2024
x

​मूलांक 1: तनाव रह सकता है​

आपसी रिश्तों में थोड़ा तनाव होना परेशान कर सकता है। मौसम का प्रभाव आप पर भी होगा। कुछ बाहरी बातें आपको इस समय सोच में डाल सकती हैं।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग-गुलाबी

​मूलांक 2: आपको कुछ नया काम मिलेगा​

अभी आपको कुछ नए काम सीखने का मौका मिल सकता है। जो भी बात या व्यक्ति आपके जीवन में गैर जरूरी है, उसे खुद से दूर रखना आपके अच्छा होगा। ज्यादा सोचें नहीं, अपनी मेहनत को करते रहें।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग-पीला

​मूलांक 3: जीवनसाथी के साथ कुछ तनाव रहेगा​

आपके विरोधी स्वयं ही आपसे दूर होने लगेंगे, पर आज का दिन आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ कारणों से तनाव का शिकार हो सकते हैं। कारोबार में मिले-जुले प्रभाव दिखाई देंगे।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग-नीला

​मूलांक 4: भावनाओं पर काबू रखें​

अपने आप को इमोशन से परे रखें वर्ना मानसिक तनाव अधिक पड़ सकता है। कुछ बातें आपको भावनात्मक जुड़ाव से दूर रहने में और बाहर निकलने में आपके लिए सहायक बनेंगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग-केसरिया

​मूलांक 5: सहकर्मियों से आपको शांति नहीं मिलेगी​

आपका मन गूढ़ विषयों को जानने में रुचि रख सकता है। कुछ नई चीजों को जानने का मौका भी मिलेगा। नौकरी में सहकर्मियों के साथ बात अधिक न बन पाए।

शुभ अंक- 25

शुभ रंग-पीला

​मूलांक 6: प्रेम सम्बधों में आपकी रुचि बढ़ेगी​

प्रेम सम्बधों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज के दिन आपको कुछ लाभ मिलने की फिर से संभावना बनती दिखाई देती है। किसी भी बात को उसकी गहराई मे समझने के लिए यह अच्छा समय होगा।

शुभ अंक- 20

शुभ रंग-नीला

​मूलांक 7: एकाग्रता में कमी होगी​

छात्रों को आज का दिन अपनी एकाग्रता में कमी देने वाला होगा। माता-पिता बच्चों को लेकर थोड़े अधिक सोच में होंगे। नई बातें अपनाने में आज कुछ समय लगेगा।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग-आसमानी

​मूलांक 8: रिश्तों में उलझे रहेंगे​

जो लोग अपने आपको आगे बढ़ने में लगे हुए हैं। उन्हें किसी की सहायता प्राप्त हो सकती है। रिश्तों में आप आज कुछ उलझे हुए से दिखाई देंगे और किसी की मदद के लिए आपको आज समय और धन दोनों ही खर्च करना होगा।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग-पीला

​मूलांक 9: आज का दिन खुशनुमा रहेगा​

आपका दिन आज सुखद रहेगा। आप आज किसी मांगलिक और शुभ काम में शामिल हो सकते हैं। आपको आज नौकरी में सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में थोड़ा सजग रहने की जरुरत है। वैसे आज रुचिकर भोजन का आनंद लेगे।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-लाल


Next Story