धर्म-अध्यात्म

Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 22 अगस्त 2024

Subhi
22 Aug 2024 1:04 AM GMT
Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 22 अगस्त 2024
x

​मूलांक 1: धन आगमन के योग बनेंगे​

मूलांक एक वालों के लिए आज दिन बहुत अच्छा है। आपके सोचे हुए सभी कार्य आज पूर्ण होंगे। व्यापारी वर्ग के लिए आज दिन बेहतर है। आप अगर किसी के साथ साझेदारी में व्यापार शुरु करना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहतरीन है। यह साझेदारी आगे जाकर आपके धन आगमन के योग बनाएगी। नौकरीपेशा लोगो का दिन आज परेशानी भरा रहेगा। आज आपके कार्य स्थल पर किसीके साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं इसलिए आज आप संयम से काम लें। परिवार के लिहाज से आज दिन सामान्य है। जीवनसाथी के साथ आज सुखद दिन व्यतीत होगा। धन की बात करें, तो आज दिन अनूकूल है। आज धन आगमन के नए मार्ग खुलते नजर आएंगे।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-लाल

​मूलांक 2: भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें​

मूलांक दो वालों के लिए आज दिन बेहतरीन रहने वाला है। धन की बात करें, तो आज आपके धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपका रूका हुआ धन आपको वापस प्राप्त होगा। जिसकी वजह से आप आज मानसिक रूप से बहुत खुश रहेंगे। आज आपका स्वभाव सकारात्मक और थोड़ा भावुक रहने वाला है इसलिए आज आपके लिए राय यह है कि आप आज जो भी निर्णय लें बहुत सोच-समझकर लें। भावुकता में आकर कोई भी निर्णय न लें। परिवार के साथ आज दिन अच्छा व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ आज स्नेहपूर्ण दिन व्यतीत होगा।

शुभ अंक- 23

शुभ रंग-हरा

​मूलांक 3: परिवार के साथ खुशनुमा दिन बीतेगा​

मूलांक तीन वाले जातकों के लिए आज दिन अच्छा है। आज आप बहुत ही सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए दिन व्यतीत करेंगे। धन के लिहाज से देखें, तो आज दिन अनूकूल है। आज आपके धन लाभ के योग बन रहे हैं, आज अचानक से आपको कहीं से धन की प्राप्ति होगी। परिवार की बात करें, तो आज परिवार के साथ अच्छा दिन व्यतीत होने वाला है। पारिवारिक सदस्यो के साथ आज प्यार भरा दिन व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ आज दिन प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग-पीला

​मूलांक 4: जीवनसाथी के साथ सुखद दिन बीतेगा​

मूलांक चार वालों के लिए आज दिन सामान्य से निम्न है। आज आपको अपने कार्यों में अनावश्यक अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। ऐसा लग रहा है कि आज आपकी और आपके पिताजी की तबियत कुछ खराब रह सकती है। आपको ह्रदय से संबंधित कोई तकलीफ आज परेशान कर सकती है, जिसकी वजह से आज आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। धन की बात करें, तो आज आपका आता हुआ धन अचानक रूक जाएगा। परिवार के लिहाज से आज दिन सामान्य है। जीवनसाथी के साथ आज सुखद दिन व्यतीत होगा।

शुभ अंक- 17

शुभ रंग-केसरिया

​मूलांक 5: अपनी सकारात्मकता से धन कमाएंगे​

मूलांक पांच वालो का दिन आज अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार के लिहाज से आज दिन बेहतरीन है। आज आप अपने कार्यों को बहुत ही सूझ-बूझ और चतुराई से पूर्ण करेंगे, जो आपके निकटतम भविष्य के लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है। धन के मामले में भी आज दिन अनूकूल है। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके धन लाभ के योग बनाएगी। परिवार की बात करें, तो परिवार के सदस्यों का आज आपको बहुत स्नेह और साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भी आज खुशहाल दिन व्यतीत होगा।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-लाल

​मूलांक 6: जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा बीतेगा​

मूलांक छ: वालों का दिन आज सामान्य है। ऐसा लग रहा है कि आज आपके बहुत ही करीबी पारिवारिक सदस्य के साथ कुछ दुखद घटना घट सकती है। जिसकी वजह से आप आज बहुत परेशान रह सकते हैं। धन के लिहाज से देखें, तो आज आप अपने धन को निवेश करने का विचार बना सकते हैं। परिवार की बात करें, तो आज आपका दिन अच्छा व्यतीत होगा। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आज आप कोई मनोरंजन का कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो सकती है, इसलिए आज आप शांत रहे और क्रोध न करे ।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-पीला

​मूलांक 7: आज किसी से वाद-विवाद हो सकता है​

मूलांक सात वालों का दिन आज सामान्य से निम्न है। आज आपको कार्यों में आपको अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। आज आपके दिन की शुरुआत में आपकी सोच काफी सकारात्मक रहेगी, परन्तु आप पूर्ण दिन उस पर कायम नहीं रह पाएंगे। आज आप स्वभाव से थोड़े अहंकारी नजर आएंगे। परन्तु आपके लिए सलाह यह है कि सभी के साथ आज आप अच्छे से मिलकर रहेंगे और बहुत ही स्नेहपूर्ण व्यवहार करेंगे, तो यह आपके दिन को बेहतरीन बनाने में आपकी मदद करेगा। आपके कार्यस्थल पर आज आपका किसी के वाद-विवाद हो सकता है इसलिए आज आप किसी के साथ भी अनावश्यक वार्तालाप न करें और संयम से काम लें। धन के लिहाज से आज दिन सामान्य है। धन का उपयोग आज सोच-समझकर करें। परिवार के साथ और जीवनसाथी के साथ आज खुशहाल दिन व्यतीत होगा।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग-आसमानी

​मूलांक 8: परिवार के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है​

मूलांक आठ वालों का दिन आज सामान्य है। आज आप परिवार के आंतरिक बातों से बहुत विचलित रह सकते हैं जिसकी वजह सेआज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। धन के लिहाज से आज दिन सामान्य है। आपके लिए सलाह यह है कि आज आप घर के किसी वृद्ध व्यक्ति की सलाह लेकर धन निवेश करें, तो यह आपके धन लाभ के योग बनाएगा। परिवार के लिहाज से आज आपकी परेशानी की वजह से आपका परिवार के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ भी आज आपके तालमेल खराब रह सकते हैं।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग-नीला

​मूलांक 9: आज क्रोध को नियंत्रित रखें​

मूलांक नौ वालों के लिए आज दिन बेहतर है। आप आज अपनी सकारात्मक सोच से सभी कार्य पूर्ण करेंगे। आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। बस आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना है। आपका बेवजह का क्रोध आपके बनते हुए काम बिगाड़ देगा। धन की बात करें, तो आज दिन अनूकूल है। आपके धन लाभ के योग बनते भी दिख रहे हैं। आपके कार्यस्थल पर आपके साथ कोई नया कर्मचारी जुड़ने वाला हैं, जिसका साथ आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। पारिवारिक लिहाज से आज दिन सामान्य है। पारिवारिक सदस्यों के साथ आज वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी की बात करें, तो आज आपके जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे क्रोधित हो सकते हैं इसलिए आज आप शांत रहे और क्रोध न करें।

शुभ अंक- 28

शुभ रंग-पीला

Next Story