धर्म-अध्यात्म

Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 20 अगस्त 2024

Subhi
20 Aug 2024 6:28 AM IST
Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 20 अगस्त 2024
x

​मूलांक 1: पिता की सेहत का ख्याल रखें​

मूलांक एक के लिए समय अनुकूल नहीं है। सोचे-समझे काम पूर्ण होने में अड़चन आएंगी। पिता की सेहत के लिए सचेत रहने की आवश्यकता है। पैसा सामान्य से अधिक खर्च होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा आपके नए सम्पर्क बढ़ेंगे, जो भविष्य में काफी मददगार साबित होंगे।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग-आसमानी

​मूलांक 2: नया बिजनेस प्लान बन सकता है​

मूलांक दो के लिए समय तनाव भरा रहेगा। कहीं भी धन निवेश करने से बचें। अपने रक्तचाप का विशेष ख्याल रखें। मन ही मन कोई चिंता परेशान करेगी।माता से जुड़ाव या माता को कोई उपहार देना लाभदायक होगा। व्यापार से जुड़े किसी नए प्रस्ताव पर विचार कर सकते है।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-गुलाबी

​मूलांक 3: कुलदेवता की पूजा करें​

मूलांक तीन वालों का धन व्यय सामान्य से अधिक रहेगा। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। सांस से जुड़ी समस्या होने की संभावना है। अपने घर के बड़े-बुजुर्गों की बात मानेंगे, तो लाभ में रहेंगे। यदि आपके कोई गुरु है या कोई कुलदेवता है, तो इस दिन उनका किया जाप और पाठ आपको विपत्तियों से बचाव देगा।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग-सफेद

​मूलांक 4: भाग्य का साथ मिलेगा​

मूलांक चार वालों का भाग्य उनका साथ देता दिखेगा। लंबे समय से रुके काम पूर्ण होंगे। थोड़ा वाणी पर नियंत्रण अनिवार्य रहेगा। बिजली से जुड़े उपकरणों की खरीदारी से बचें। किसी रिसर्च में जाना चाहते हैं, तो यह दिन अच्छा साबित होगा। ससुराल पक्ष से प्रेम घनिष्ट होगा।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग-केसरिया

​मूलांक 5: पिता के साथ स्नेह भरा व्यवहार करें​

मूलांक पांच वालों का बुद्धि विकास काफ़ी प्रशंसनीय रहेगा। यदि आप व्यापार में है तो एक नया और अच्छा मार्ग मिलने की पूर्ण आशंका है।आपकी लिखित दस्तावेज बहुत महत्वपूर्ण है। संभलकर कार्य करें। अपने पिता के साथ स्नेह भरा व्यवहार आपको अधिक लाभ करा सकता है।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-लाल

​मूलांक 6: प्रेम प्रसंग से बचकर रहें​

मूलांक छः वाले जातक अपनी निजी जिंदगी पर विशेष ध्यान दें। किसी भी प्रेम प्रसंग से बचकर रहें, वरना मानसिक तनाव बढ़ जाएगा। आपको कोई गुप्त रोग परेशान कर सकता है। अनावश्यक महिलाओं से संबंध आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं और घर की सुख-शांति में अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं।

शुभ अंक- 24

शुभ रंग-नीला

​मूलांक 7: धार्मिक रुझान से लाभ होगा​

मूलांक सात वाले अपनी संतान से परेशान रह सकते हैं। धार्मिक रुझान आपके मस्तिष्क को सुचारू रूप से काम पर रखेगा। किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। अपने ससुराल पक्ष के साथ सम्बध बेहतर होंगे। कोई भी नया लैपटॉप या मोबाइल आज खरीदने से बचें।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग-पीला

​मूलांक 8: आर्थिक हानि हो सकती है​

मूलांक आठ वालों का दिन अत्यधिक परेशानी भरा होगा। बनते-बनते काम बिगड़ जाएंगे। वाहन संभल कर चलाना समझदारी का संकेत होगा।अनावश्यक वाद-विवाद में उलझ सकते है। कोई भी लोहे की वस्तु खरीदने से परहेज करें, वर्ना धन हानि का योग बन जाएगा, जिससे आर्थिक नुकसान होगा।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-पीला

​मूलांक 9: क्रोध पर काबू रखें​

मूलांक नौ वाले जातक अपने घर या कार्यस्थल पर बिजली के उपकरणों का विशेष ख्याल रखें।अत्यधिक क्रोध सेहत खराब कर सकता है। किसी तरह का शॉर्ट सर्किट या कोई घातक हादसे को परिणाम दे सकता है। कोई वाहन इस दिन खरीदने से बचे। नीले रंग का बिल्कुल परहेज रखें।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-हरा


Next Story