धर्म-अध्यात्म

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 28 नवंबर 2026

Subhi
28 Nov 2026 6:24 AM IST
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 28 नवंबर 2026
x

मूलांक 1 : आर्थिक जोखिम लेने से बचें

आज के दिन मूलांक 1 वाले आर्थिक मामलों में अधिक सतर्क रहें। संभव हो तो इस समय जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। साथ ही, लेनदेन में भी सावधानी बरतें। आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम के चलते अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सभी कार्यों के बीच प्राथमिकताओं को तय करना आवश्यक होगा। शाम के समय कुछ पल फैमिली के साथ बिताने से अच्छा महसूस करेंगे।

मूलांक 2 : मन की बात अपनों से करें शेयर

शनिवार के दिन मूलांक 2 वाले एकांत में कुछ समय बिताना पसंद कर सकते हैं। आपका लोगों के बीच बैठने में थोड़ा कम मन लग सकता है। ऐसे में आज थोड़े भावुक दिखाई दे सकते हैं, लेकिन कोई भी फैसला अत्यधिक भावुक होकर न करें। आर्थिक क्षेत्र में बजट बनाकर खर्च करना बेहतर रहेगा। अकेले रहने की बजाए अपने दिल की बात किसी करीबी या जीवनसाथी के साथ शेयर करें।

मूलांक 3 : आपके काम की होगी सराहना

कामकाज के मामले में आज मूलांक 3 वालों का दिन शुभ रहेगा। आपको वर्कप्लेस में अपनी मेहनत और लगातार प्रयास से लाभ मिल सकता है। साथ ही, आपके काम की सराहना भी की जा सकती है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। लेकिन पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार के मनमुटाव से बचें।

मूलांक 4 : अधिक मानसिक तनाव से बचें

आज के दिन मूलांक 4 वालों को अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान होगा। अत्यधिक मानसिक तनाव से बचें और खानपान को लेकर भी सावधानी बरतं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना बेहतर होगा। हालांकि, कारोबार से जुड़े लोगों को आज कुछ लाभ के मौके मिल सकते हैं। आस पड़ोस में चल रहे विवादों से दूरी बनाए रखें और अपनी वाणी पर संयम रखें।

मूलांक 5 : किसी खास से हो सकती है मुलाकात

शनिवार के दिन मूलांक 5 वालों की मुलाकात किसी पुराने करीबी या खास व्यक्ति से हो सकती है। यह आपके लिए भविष्य में सहयोगी साबित होगी। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थी आज कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं। ऐसे में कुछ देर अपने पसंद के कार्य करना बेहतर होगा। माता-पिता भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित नजर आ सकते हैं।

मूलांक 6 : सही फैसले और आत्मविश्वास के साथ बढ़ें आगे

आज का दिन मूलांक 6 वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। सही निर्णय और सही दिशा में आगे बढ़ने से परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेंगी। लेकिन कार्यक्षेत्र में किसी भी काम के लिए दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर होने से बचें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना लाभकारी सिद्ध होगा। आपको अपनी मेहनत और लगातार प्रयासों से लाभ हो सकता है।

मूलांक 7 : काम में प्राथमिकताएं करें तय

आज मूलांक 7 के जातकों को कामकाज में अपनी प्राथमिकताएं तय करनी होंगी। जरूरी कामों की लिस्ट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। आर्थिक और व्यवसाय के क्षेत्र में किसी भी लापरवाही से बचें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। परिवार में भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

मूलांक 8 : सूझबूझ से लें सही फैसले

आज का दिन मूलांक 8 वालों के लिए कई मामलों में बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी और आपको लाभ के अच्छे मौके मिल सकते हैं। लेकिन सही फैसले लेने जरूरी होगा। सूझबूझ और सोच-समझकर निर्णय लेना लाभकारी सिद्ध होगा। किसी भी जरूरी काम में जल्दबाजी से दिखाने से बचें। योजना बनाकर आगे बढ़ने से अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

मूलांक 9 : काम के साथ परिवार के लिए भी समय निकालें

आज के दिन मूलांक 9 के जातक कामकाज में अधिक व्यस्त रह सकते हैं। ऐसे में परिवार के लिए समय निकालना थोड़ा कठिन हो सकता है। लेकिन काम के साथ-साथ परिवार के लिए समय निकालना भी आवश्यक होगा। आर्थिक मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। आपको घर के बड़े-बुजुर्गों से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है।


Next Story