- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ank Jyotish: अंक...
मूलांक 1 : प्रयासों और मेहनत से मिलेगा लाभ
आज के दिन मूलांक 1 वाले जातक कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। लगातार प्रयास और मेहनत से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। साथ ही, आपके द्वारा किए कामों का आज अच्छा परिणाम मिल सकता है। हालांकि, धैर्य रखना जरूरी होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ मिलेगा। काम के साथ परिवार के लिए भी थोड़ा समय जरूर निकालें।
मूलांक 2 : काम में बढ़ सकता है तनाव
आज मूलांक 2 वाले किसी विषय के चलते थोड़ा दुविधा में बने रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम में कुछ बाधाएं उत्पन्न होने की आशंका है, जिससे तनाव बना रह सकता है। आज घर-परिवार, पड़ोस या वर्कप्लेस में किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें। हर किसी पर भरोसा करने से बचें और इस समय जोखिम भरे निर्णयों को टालें।
मूलांक 3 : अनुभवी व्यक्ति की सलाह से होगा लाभ
आज के दिन मूलांक 3 वालों को वर्कप्लेस पर अपने कुछ कार्यों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। अगर कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं, तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। माता-पिता के सहयोग से भी कुछ अटके काम पूरे हो सकते हैं। आपको कारोबार में मेहनत का फल जरूर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकेत हैं लेकिन, किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें।
मूलांक 4 : वर्कप्लेस में काम की रहेगी अधिकता
आज का दिन मूलांक 4 वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम अधिकता रहने से आप ज्यादा बिजी रह सकते हैं। साथ ही, कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि, व्यापार से जुड़े लोगों को आज लाभ के मौके मिल सकते हैं। लेकिन हर किसी पर भरोसा करने से बचें। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 5 : धैर्य के साथ आगे बढ़ने का दिन
आज मूलांक 5 वाले जातक उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। लेकिन अपने इस उत्साह को सही दिशा देना आवश्यक होगा। लव लाइफ में भी इस समय किसी प्रकार की बहस या विवाद से बचें। किसी बात के चलते माता-पिता के साथ मतभेद होने की आशंका है। ऐसे में वाणी पर संयम रखें। किसी भी मामले में धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ना बेहतर होगा।
मूलांक 6 : जीवनसाथी के साथ अनबन से बचें
आज के दिन मूलांक 6 वालों के कुछ सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं, जिससे थोड़ा सुकून महसूस करेंगे। हालांकि, पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव का माहौल देखने को मिल सकता है। ऐसे में धैर्य रखना रखना आवश्यक होगा। आज दांपत्य जीवन में भी जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार की अनबन से बचें। अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें।
मूलांक 7 : भावुक होकर फैसले लेने से बचें
शुक्रवार के दिन मूलांक 7 वाले अधिक इमोशनल हो सकते हैं। किसी बात के चलते आप भावुक हो सकते हैं, लेकिन कोई भी फैसला भावुकता में लेने से बचें। दोपहर बाद परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आ सकती हैं। किसी खास व्यक्ति का साथ मिलने से अच्छा महसूस करेंगे। आप आज किसी जरूरतमंद की सहायता भी कर सकते हैं।
मूलांक 8 : मेहनत और प्रयासों से काम में मिलेगा लाभ
आज मूलांक 8 वालों को कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। लागातार प्रयास और मेहनत से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। लेकिन आर्थिक मामलों में अधिक सजग रहें। लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को इस समय अधिक मेहनत करनी होगी। घर-परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।
मूलांक 9 : आर्थिक लाभ के मिलेंगे मौके
आज के दिन मूलांक 9 के जातकों का दिन आर्थिक क्षेत्र में शुभ रहेगा। आपको लाभ के नए मौके मिल सकते हैं। लेकिन सोच-समझकर फैसले लेना आवश्यक होंगे। लव लाइफ में पार्टनर की भावनाओं को समझें। एक साथ कुछ समय बिताने से अच्छा महसूस कर सकते हैं। आपको किसी अनुभवी या गुरुजन से अच्छी सलाह मिल सकती है।





