धर्म-अध्यात्म

राहु से बना अंगारक योग, जानिए किस राशि को सावधान रहना है जरुरी

Tara Tandi
26 Feb 2021 9:25 AM GMT
राहु से बना अंगारक योग, जानिए किस राशि को सावधान रहना है जरुरी
x
मंगल के वृषभ राशि में गोचर से अब राहु के साथ मिलकर अंगारक योग बन रहा है।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | मंगल के वृषभ राशि में गोचर से अब राहु के साथ मिलकर अंगारक योग बन रहा है। यह योग 22 फऱवरी से शुरू हुआ है। इस दिन से ही मंगल ने वृषभ राशि में गोचर किया है। इस योग को ज्योतिष में शुभ योग नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि इस योग में कई प्रकार की समस्याओं से विभिन्न राशि वालों का सामना होता है। खासकर मंगल और राहु की युति के कारण यह योग बनता है। यह योग अभी 52 दिनों तक रहेगा।

इस योग से उन राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है जिनकी कुंडली में मंगल ग्रह या फिर राहु ग्रह कमजोर है। इस ग्रह की विभिन्न समस्याओं से बचने के लिए हमें हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि हनुमान जी की कृपा से इस इस योग के खराब प्रभावों से बचाव होता है। हर मंगलवार और शनिवार हनुमान जी की चालीसा का पाठ और उन्हें चोला चढ़ाना भी बहुत अधिक फलदायी रहता है।

आपको बता दें कि मंगल ने 22 फरवरी को सुबह 5 बजकर 02 मिनट पर मेष राशि निकलकर वृषभ राशि में गोचर किया है। यह अब वृषभ राशि में 14 अप्रैल तक रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में मंगल का राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना गया है। मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल जातक में साहस और आत्मविश्वास जगाता है। इसके साथ ही कुंडली में मंगल शुभ स्थान पर विराजमान हो तो राजयोग दिलाता है।

Next Story