- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- अद्भुत है ऐरावतेश्वर...
धर्म-अध्यात्म
अद्भुत है ऐरावतेश्वर मंदिर, रहस्य आज तक कोई समझ नहीं पाया है।
Rounak Dey
14 Jun 2023 11:02 PM IST

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारत मंदिरों का देश है। यहां बहुत से ऐसी मंदिर हैं, जिनका रहस्य आज तक कोई समझ नहीं पाया है। आज बताएंगे एक ऐसा मंदिर जिसके बारे में सुनकर शायद आपका भी मन वहां जाने को करें। दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में स्थित ऐरावतेश्वर मंदिर जो वास्तुकला के साथ-साथ बहुत से रहस्य समेटे बैठा है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहां की सीढ़ियों से संगीत के गूंजने की आवाज आती है। कहा जाता है कि यह मंदिर 12वीं सदी में चोल राजाओं ने बनवाया था। यूनेस्को की ओर से इस मंदिर को वैश्विक धरोहर स्थल भी घोषित किया जा चुका है।कथाओं के अनुसार देवताओं के राजा इंद्र देव के सफेद हाथी ऐरावत ने भोलेनाथ की पूजा की थी। इसी वजह से इस मंदिर का नाम ऐरावतेश्वर मंदिर पड़ा।
Next Story





