धर्म-अध्यात्म

कार्तिक मास के शिवरात्रि के दिन बन रहा है अद्भुत संयोग

Subhi
16 Oct 2022 5:45 AM GMT
कार्तिक मास के शिवरात्रि के दिन बन रहा है अद्भुत संयोग
x
हिंदू धर्म में कार्तिक मास को बहुत ही शुभ माना गया है। इस पवित्र मास में पूजा-पाठ और अनुष्ठान करने से भक्तों को बहुत लाभ मिलता है। बता दें कि कार्तिक मास में मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की उपासना करने से भक्तों को बहुत लाभ मिलता है।

हिंदू धर्म में कार्तिक मास को बहुत ही शुभ माना गया है। इस पवित्र मास में पूजा-पाठ और अनुष्ठान करने से भक्तों को बहुत लाभ मिलता है। बता दें कि कार्तिक मास में मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की उपासना करने से भक्तों को बहुत लाभ मिलता है। अक्टूबर महीने में मासिक शिवरात्रि व्रत कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि अर्थात 23 अक्टूबर 2022 (Masik Shivratri 2022 Date) को रखा जाएगा। इस दिन धनतेरस पर्व होने के कारण इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है और परिवार के सभी समस्याएं दूर हो जाती है। आइए जानते हैं मासिक शिवरात्रि 2022 तिथि और शुभ मुहूर्त।

मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त

ज्योतिष पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 23 अक्टूबर के दिन शाम 6:03 से प्रारंभ हो जाएगी और इसका समापन अगले दिन 24 अक्टूबर को शाम 5:27 पर होगा। मासिक शिवरात्रि के दिन रात्रि के समय पूजा करने से भक्तों को विशेष लाभ होता है। उदया तिथि 23 अक्टूबर को होने के कारण इसी दिन व्रत भी रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार पूजा मुहूर्त 23 अक्टूबर को रात 11:30 से 24 अक्टूबर प्रातः 12:37 तक रहेगा।

मासिक शिवरात्रि महत्व

शास्त्रों के अनुसार कार्तिक मास भगवान विष्णु और भगवान शिव को समर्पित है। इसलिए इस मास में भगवान शिव की उपासना करने से भक्तों को धन, ऐश्वर्य, सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पुराणों के अनुसार भगवान शिव और विष्णु एक दूसरे के अंतरात्मा हैं। इसलिए मास्क शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी उपासना जरूर करें। संध्या काल में तुलसी के सामने दीपक जलाएं और 11 बार 'आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।।' इस मंत्र का जाप करें। रात्रि के समय भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करें और रुद्राभिषेक करें।

Next Story