- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Amalaki Ekadashi, नोट...
धर्म-अध्यात्म
Amalaki Ekadashi, नोट करें डेट और जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
Tara Tandi
2 March 2025 5:27 PM IST

x
Amalaki Ekadashi ज्योतिष न्यूज़ : फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी या आंवला एकादशी कहा जाता है. हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व माना गया है. कहते हैं कि इस दिन व्रत रखने वाले जातक को साल की 24 एकादशियों का फल प्राप्त होता है. प्रतयेक माह आने वाली एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है. लेकिन आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करना भी शुभ माना गया है. आइए जानते हैं इस साल कब रखा जाएगा आमलकी एकादशी का व्रत?
आमलकी एकादशी 2025 कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 9 मार्च को सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 10 मार्च को सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल आमलकी एकादशी व्रत 10 मार्च 2025 को रखा जाएगा.
आमलकी एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त
आमलकी एकादशी के दिन यानि 10 मार्च को 3 शुभ संयोग बन रहे हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग और पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है. इस दिन सुबह 4 बजकर 49 मिनट से लेकर 5 बजकर 48 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. इसके बाद दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. इस मुहूर्त में पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है.
आमलकी एकादशी व्रत का पारण
एकादशी व्रत का पारण अगले दिन किया जाता है. ऐसे में आमलकी एकादशी व्रत का पारण भी 11 मार्च 2025 को किया जाएगा. व्रत के पारण का शुभ समय सुबह 6 बजकर 35 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा.
TagsAmalaki Ekadashiडेट पूजाशुभ मुहूर्तdate of worshipauspicious timeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





