धर्म-अध्यात्म

आमलकी एकादशी को जरुर करें ये उपाय, बनी रहेगी असीम कृपा

Triveni
25 March 2021 1:37 AM GMT
आमलकी एकादशी को जरुर करें ये उपाय, बनी रहेगी असीम कृपा
x
आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और आज गुरुवार भी है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और आज गुरुवार भी है। यह तिथि भगवान विष्णु जी को समर्पित है। साथ ही गुरुवार का दिन भी विष्णु जी को ही समर्पित है। एकादशी तिथि 25 मार्च सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी जो शुक्रवार सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। इस दिन विष्णु जी की पूजा के साथ-साथ आंवले के वृक्ष की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि अगर इस दिन कुछ उपाय किए जाएं तो व्यक्ति को धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं आमलकी कादशी के ये खास उपाय:

आमलकी एकादशी के दिन करें ये उपाय:
1. बिजनेस संबंधी किसी कार्य में सफलता के लिए आपको आंवले का वृक्ष लगाना चाहिए। साथ ही उसकी देखभाल एक पूरे महीने की जानी चाहिए।
2. खुद के विवाह के लिए या अपनी संतान के विवाह के लिए अगर कोई अच्छा रिश्ता नहीं मिल पा रहा है तो आंवले के वृक्ष के पास जाएं। फिर उसके आस-पास की भूमि को गोबर से लेप दें। फिर पेड़ की जड़ में एक वेदी बनाएं। फिर उस कलश को स्थापित करें और सभी देवगणों, तीर्थों और सागर के जल को कलश में आमंत्रित करें। फिर कलश के ऊपर 5 आंवले के पत्ते रख दें। कलश को अगर चंदन का लेप लगाएंगे को अच्छा होगा। फिर कलश को लाल या पीले रंग के साफ और कोरे वस्त्र से ढक दें। इस पर श्री विष्णु भगवान की मूर्ति या तस्वीर रख दें। फिर धूप-दीप जलाएं। भगवान की पूजा करें। अगर संभव हो तो आंवले के वृक्ष की एक टहनी घर ले आएं और उसे उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करें। इसकी विधि-विधान के साथ पूजा करें और फिर द्वादशी के दिन ब्राह्मण को भोजन कराएं। फिर दक्षिणा दें। कलश और भगवान की मूर्ति का दान कर दें।
3. 21 ताजा पीले फूल लें और उसकी माला बनाएं। फिर इन्हें श्री हरि को अर्पित करें। नरसिम्हा भगवान को खोए की मिठाई का भोग लगाएं। इससे अगर आप जिंदगी के नए आयाम स्थापित करना चाहते हैं तो मदद मिलेगी।
4. अगर आप विष्णु जी की विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं और आंवले का फल अर्पित करते हैं तो व्यक्ति को उसका मनचाहा प्यार प्राप्त होता है।
5. अगर आप जीवन में ऐश्वर्य पाना चाहते हैं तो आपको सुबह स्नान के बाद विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही एकाक्षी नारियल अर्पित करना चाहिए। फिर पूजा हो जाने के बाद एकाक्षी नारियल को एक पीले रंग के कपड़े में बांध लें। इसे अपने पास संभालकर रख लें।
6. कार्य में दोगुना फल प्राप्त करने के लिए आंवले के पेड़ को या उसके फल को छूकर प्रणाम करें।
7. ऑफिस में अगर स्थितियां खराब हैं तो आंवले के पेड़ में जल चढ़ाना चाहिए। फिर इसकी जड़ की थोड़ी-सी मिट्टी लेकर माथे पर लगाएं।
8. अगर आप जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करना चाहते हैं तो आीपको आंवले के पेड़ के तने पर सात बार सूत का धागा लपेटना होगा। साथ ही घी का दीपक जलाना चाहिए।


Next Story