- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Amalaki Ekadashi यहां...

x
Amalaki Ekadashi ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन एकादशी को बेहद ही खास माना गया है जो कि भगवान विष्णु को समर्पित है इस दिन भक्त श्री हरि की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं।
एकादशी का व्रत हर महीने किया जाता है ऐसे साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं जिनमें आमलकी एकादशी को खास बताया गया है। आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा अर्चना का विधान होता है।
इस साल आमलकी एकादशी का व्रत 10 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा एकादशी व्रत के पारण की तारीख और मुहूर्त की जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
आमलकी एकादशी की तारीख और मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 9 मार्च को सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर हो जाएगा और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी की 10 मार्च को सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर होगा। वही उदया तिथि के अनुसार इस साल आमलकी का व्रत 10 मार्च को किया जाएगा। इस दिन पूजा पाठ और व्रत करना लाभकारी होगा।
आमलकी एकादशी व्रत पारण की तारीख और मुहूर्त—
आमलकी एकादशी व्रत का पारण 11 मार्च को किया जाएगा। 11 मार्च को आमलकी एकादशी के व्रत के पारण का शुभ समय सुबह 6 बजकर 50 मिनट से आरंभ होगा। व्रत पारण का यह शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। ऐसे में 11 मार्च को द्वादशी तिथि का व्रत का पारण सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक ही करना शुभ रहेगा।
TagsAmalaki Ekadashiतारीख मुहूर्तdate and timeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





