- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- इनकम बढ़ाने के साथ...
धर्म-अध्यात्म
इनकम बढ़ाने के साथ देते हैं और भी फायदे, ये 3 साधारण पौधे
Shiddhant Shriwas
20 May 2022 10:11 AM GMT
![इनकम बढ़ाने के साथ देते हैं और भी फायदे, ये 3 साधारण पौधे इनकम बढ़ाने के साथ देते हैं और भी फायदे, ये 3 साधारण पौधे](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/20/1642171-7.webp)
x
इनके शुभ प्रभाव से आपके बिजनेस में भी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। इनकी पॉजिटिविटी आपकी कई परेशानियां दूर करती हैं। आगे जानिए इन पौधों के बारे में…
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उज्जैन. वास्तु के अनुसार, कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो आपकी किस्मत चमका सकते हैं। देखने में ये पौधे भले ही साधारण लगे लेकिन इनका प्रभाव असाधारण होता है। ये पौधे घर के अलावा आप अपने ऑफिस में भी लगा सकते हैं। इनके शुभ प्रभाव से आपके बिजनेस में भी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। इनकी पॉजिटिविटी आपकी कई परेशानियां दूर करती हैं। आगे जानिए इन पौधों के बारे में…
क्रासुला का पौधा
वास्तु के अनुसार, ये पौधा बहुत ही शुभ होता है। आम भाषा में इसे कुबेराक्षी भी कहते हैं यानी कुबेर का पौधा। कुबेर ही धन-संपदा के स्वामी है। क्रासुला का पौधा जहां भी होता है, पॉजीटिव एनर्जी बढ़ाता है। इस पौधे को घर में रखने से धन लाभ के योग बनते हैं। क्रासुला का पौधा मेन गेट के दाहिनी दिशा में रखना चाहिए, जहाँ से सूर्य की रौशनी इस पर पड़े। क्रासुला के पौधे को आम भाषा में जेड ट्री, लकी ट्री, मनी ट्री भी कहते हैं। ये पौधा आसानी से किसी भी नर्सरी में मिल सकता है।
शमी का पौधा
वास्तु के अनुसार, शमी का पौधा भी शुभ फल देने वाला होता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे शनि का पौधा कहा जाता है, उसके अनुसार इस पौधे में पानी डालने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है। इस पत्तियां भी शनिदेव को चढ़ाई जाती हैं। वास्तु की मानें तो इस पौधे को घर में रखने से परेशानियां दूर होती हैं और धन लाभ के योग भी बनते हैं। ये पौधा किसी की भी किस्मत चमका सकता है।
मनी प्लांट
ये पौधा हर उस घर में पाया जाता है, जहां के लोगों को गार्डनिंग का शौक होता है। इसकी ऊपर जाती हुई बेल हमारे घर की बरकत भी बढ़ाती है। इसे मां लक्ष्मी का पौधा भी कहा जाता है। इसे आप घर या ऑफिस में कहीं भी लगा सकते हैं। इससे धन लाभ तो होता ही है साथ में आपका सोया हुआ भाग्य भी जाग सकता है। इसकी पॉजिटिव एनर्जी हर तरह की परेशानी को घर से बाहर ही रखती है।
Next Story