धर्म-अध्यात्म

13 अक्टूबर 2020 का पंचांग, आज है अधिक मास एकादशी, जानिए राहुकाल एवं दिशाशूल

Shubhra Nandy
13 Oct 2020 10:22 AM IST
13 अक्टूबर 2020 का पंचांग, आज है अधिक मास एकादशी, जानिए राहुकाल एवं दिशाशूल
x
आज 13 अक्टूबर दिन मंगलवार है। हिन्दी पंंचांग के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आज 13 अक्टूबर दिन मंगलवार है। हिन्दी पंंचांग के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे अधिक मास एकादशी या पुरुषोत्तमी एकादशी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और सिद्धियों की प्राप्ति भी होती है। एकादशी तिथि दोपहर लगभग ढाई बजे तक है, उसके बाद द्वादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करना भी उत्तम माना जाता है। वे सभी संकटों का नाश करने वाले हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, अधिक आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: बुध अस्त।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: पुरुषोत्तमी एकादशी।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु अधिक आश्विन मास कृष्ण पक्ष की एकादशी 14 घंटे 36 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वादशी मघा नक्षत्र 22 घंटे 55 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शुभ योग 15 घंटे 42 मिनट तक, तत्पश्चात् शुक्ल योग सिंह में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज एकादशी के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 21 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त आज शाम को 05 बजकर 53 मिनट पर होना है।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय 14 अक्टूबर के तड़के 03 बजकर 16 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त उसी दिन दोपहर 03 बजकर 52 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक।

अमृत काल: रात को 08 बजकर 40 मिनट से रात 10 बजकर 10 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 02 मिनट से दोपहर 02 बजकर 49 मिनट तक।

आज अधिक आश्विन कृष्ण एकादशी है। आज मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड आदि का पाठ करना अच्छा होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।





Next Story