धर्म-अध्यात्म

07 अक्टूबर 2020 का पंचांग: जानिए शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल

Triveni
7 Oct 2020 8:07 AM GMT
07 अक्टूबर 2020 का पंचांग: जानिए शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल
x
आज 07 अक्टूबर दिन बुधवार है। हिन्दी पंंचांग के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आज 07 अक्टूबर दिन बुधवार है। हिन्दी पंंचांग के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। दोपहर बाद षष्ठी तिथि लग रही है। आज रवि योग रात 8 बजे के बाद लग रहा है, वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन है। आज बुधवार का दिन प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की आराधना के लिए समर्पित है। आज उनको दूर्वा अर्पित करें तथा गणेश वंदना करें। ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह के दोष को दूर करने के लिए आज के दिन हरी वस्तुओं का दान भी किया जाता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, अधिक आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि।

आज का राहुकाल: दोपहर 12 बजे से 01 बजकर के 30 मिनट तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु अधिक आश्विन मास कृष्ण पक्ष की पंचमी 14 घंटे 48 मिनट तक, तत्पश्चात् षष्ठी रोहिणी नक्षत्र 20 घंटे 36 मिनट तक, तत्पश्चात् मृगसिरा नक्षत्र व्यतिपात योग 25 घंटे 30 मिनट तक, तत्पश्चात् वरियान योग वृष में चंद्रमा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है।सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन है।

रवि योग: रात 08 बजकर 36 मिनट से अगले दिन 08 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 18 मिनट तक।

अमृत काल: शाम को 05 बजकर 02 मिनट से शाम 06 बजकर 49 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 06 मिनट से दोपहर 02 बजकर 53 मिनट तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 17 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त आज शाम को 06 बजे होना है।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज चंद्रोदय रात को 09 बजकर 29 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त अगले दिन 08 अक्टूबर को दिन में 10 बजकर 50 मिनट पर होगा।

आज अधिक आश्विन कृष्ण पंचमी है। अधिकमास चल रहा है, ऐसे में आज गणपति के साथ भगवान विष्णु और भगवान शिव की भी पूजा करना कल्याणकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

Next Story