- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- अक्षय तृतीया है हिंदू...
धर्म-अध्यात्म
अक्षय तृतीया है हिंदू धर्म का खास, शुभ कार्यों का मिलता है अच्छा फल
Ritisha Jaiswal
19 April 2025 5:32 PM IST

x
अक्षय तृतीया
Vastu Tips: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को एक महत्वपूर्ण दिन के तौर पर मनाया जाता है और इस दिन लोग कई शुभ कार्य भी करते हैं. ये दिन हर साल वैसाख के महीने में मनाया जाता है. इस दिन खासकर सोना खरीदा जाता है. इस दिन बाजार से लोग सोने चांदी के गहने या बर्तन भी खरीदते हैं. इस दिन पर किये शुभ कार्यों का अच्छा फल मिलता है. इस दिन पर वास्तु के कुछ नियमों का खास ध्यान रखना पड़ता है. अगर वास्तु के नियम का पालन नहीं किया जाए तो वास्तु दोष लगता है. इस दिन इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए नहीं तो आपका अहित हो सकता है.
अक्षय तृतीया वास्तु टिप्स
घर में साफ-सफाई का ध्यान देना जरुरी होता है. जहां पर साफ-सफाई रहती हैं वहां पर माता लक्ष्मी की कृपा रहती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिन से घर से फटे पुराने कपड़े और टूटे हुए चप्पल को हटा देना चाहिए. घर को साफ सुथरा रखें. पुरानी और खराब हो चुकी चीजों से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
झाड़ू को लेकर वास्तु में कई नियम बताए गए हैं और वास्तु शस्त्र के अनुसार घर में टूटी हुई झाड़ू को भी बाहर कर दें. ऐसा नहीं करने से धन की देवी माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है.
वास्तु टिप्स से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
वास्तु शास्त्र में दिशा और ऊर्जा अहम भूमिका निभाते हैं. आईना का वास्तु में बहुत महत्व है. सही दिशा में रखा आईना शुभ फल देता है. अक्षय तृतीया के दिन उत्तर दिशा में आईना जरूर लगाएं. ऐसा करने से सुख समृद्धि बढ़ती है.
अक्षय तृतीया के दिन धन संपदा बढ़ाने के लिए आप तिजोरी से जुड़े कुछ उपाय करें. इस दिन तिजोरी के अंदर सामान को सही तरीके से रखें और लाल कपड़े में चांदी के सिक्के को रख दें. इस उपाय को करने से घर में धन-दौलत में होगा इजाफा.
Tagsअक्षय तृतीया वास्तु टिप्सअक्षय तृतीयावास्तु टिप्सजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





