धर्म-अध्यात्म

मस्तक रेखा से पता लगती है उम्र जानिए कैसे

Mohammed Raziq
14 Aug 2023 7:51 PM IST
मस्तक रेखा से पता लगती है उम्र जानिए कैसे
x
उम्र जानिए कैसे
माथे की रेखाओं के आधार पर किसी भी इंसान की उम्र का काफी हद तक पता लगाया जा सकता है। इसके लिए किसी भी व्यक्ति के ललाट यानी माथे की स्थिति, आकार-प्रकार, रंग तथा चिकनाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शुभ ललाट प्रत्येक रेखा में 25 प्रतिशत आयु की वृद्धि करता है तथा अशुभ ललाट उतने ही प्रतिशत आयु कम करता है।
जिस व्यक्ति के माथे पर 2 पूर्ण रेखाएं होती हैं, उसकी उम्र लगभग 60 वर्ष हो सकती है। यह रेखा बहुत स्पष्ट हो तो ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में बहुत धन व नाम कमाता है।
सामान्य माथे पर 3 शुभ रेखाएं हो तो ऐसा व्यक्ति करीब 75 वर्ष की आयु प्राप्त करता है। इनका जीवन सुखी होता है।
सामान्य माथे पर 5 उत्तम रेखाएं हों तो ऐसे व्यक्ति की उम्र 100 वर्ष तक हो सकती है। इन्हें जीवन का हर सुख मिलता है।
उन्नत मस्तक पर 5 से अधिक रेखाएं हों तो व्यक्ति की आयु मध्यम, मस्तक निम्न श्रेणी का हो तो व्यक्ति अल्पायु होता है।
माथे पर यदि कोई रेखा न हो तो ऐसे व्यक्ति को 25 से 40 वर्ष की आयु में बहुत परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।
माथे की कोई 2 रेखाएं आपस में स्पर्श करती हैं तो ऐसे व्यक्ति की आयु करीब 60 वर्ष हो सकती है।
Next Story