धर्म-अध्यात्म

उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के बाद, इन जगहों पर जाने का बनाएं प्लान

Shiddhant Shriwas
8 Sept 2021 11:43 AM IST
उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के बाद, इन जगहों पर जाने का बनाएं प्लान
x
मध्यप्रदेश में स्थित उज्जैन महाकाल मंदिर के लिए खूब प्रसिद्ध है। हर साल हजारों भक्त इस मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मध्यप्रदेश में स्थित उज्जैन महाकाल मंदिर के लिए खूब प्रसिद्ध है। हर साल हजारों भक्त इस मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। अपने अलग ही इतिहास के लिए प्रसिद्ध ये मंदिर, लोगों के मन में अलग जगह रखता है। यहां लोग कई पूजा कराने पहुंचते हैं। ऐसे में कई लोग ऐसे हैं जो महाकाल दर्शन के बाद उज्जैन घूमने का प्लान बनाते हैं। तो आइए जानते हैं उज्जैन में घूमने की प्रसिद्ध जगह ।

1) महाकालेश्वर मंदिर
भारत की 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है महाकालेश्वर मंदिर। ये मंदिर पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर में महाकाल लिंगम को स्वयंभू माना जाता है। ये मंदिर 18 महाशक्ति पीठों में से एक है।
2) काल भैरव मंदिर
भैरव भगवान शिव का एक उग्र रूप हैं और आठ भैरवों में काल भैरव सबसे महत्तवपूरण हैं। प्राचीन शास्त्रों की माने तो काल भैरव मंदिर को तंत्र पंथ से जोड़ा जाता है। इस मंदिर में एक शिवलिंग है, जो महाशिवरात्रि के दौरान हजारों भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
3) राम मंदिर घाट
इस जगह का अपना धार्मिक महत्तव है क्योंकि यह उन चार स्थानों में से एक है जहां हर 12 साल में कुंभ मेला लगता है। इसे कुंभ समारोह के संबंध में सबसे पुराने स्नान घाट में से एक माना जाता है। इस घाट से सूर्यास्त देखने का आनंद जरूर लें।
4) कालियादेह पैलेस
शिप्रा नदी में एक द्वीप पर स्थित, यह महल अत्यधिक धार्मिक महत्तव रखता है। इसका निर्माण 1458 एडी में हुआ था। ये महल दोनों तरफ से नदी के पानी से घिरा हुआ है।
5) पीर मत्स्येद्रनाथ
उज्जैन और मध्यप्रदेश में अन्य वास्तुशिल्प चमत्कारों के विपरीर, पीर मत्स्येद्रनाथ स्मारक नहीं है। इसका निर्माण अन्य सभी स्मारकों की तरह शैववाद-मत्स्येंद्रनाथ के नाथ संप्रदाय के महानतम नेताओं की याद में किया गया था। शिप्र नदी के तट पर ये फेमस आकर्षण का केंद्र है।


Next Story