धर्म-अध्यात्म

सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूर करें ये आसान उपाय

Subhi
2 Dec 2021 5:15 AM GMT
सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूर करें ये आसान उपाय
x
4 दिसंबर को सूर्य ग्रहण है। यह सूर्य ग्रहण अफ्रीका और दक्षिणा अमेरिका महादेश में दिखाई देगा। ज्योतिषों की मानें तो सूर्य ग्रहण 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर के 3 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगा।

4 दिसंबर को सूर्य ग्रहण है। यह सूर्य ग्रहण अफ्रीका और दक्षिणा अमेरिका महादेश में दिखाई देगा। ज्योतिषों की मानें तो सूर्य ग्रहण 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर के 3 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगा। इसके बाद राहु-केतु की बुरी छाया न केवल सूर्य बल्कि पृथ्वी से भी हट जाएगी। हालांकि, भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। धार्मिक मान्यता है कि सूर्य ग्रहण में सूतक काल से कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए। साथ ही अन्न और जल ग्रहण करने की मनाही है। वहीं, सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद दान और कई धार्मिक कार्य करने की प्रथा है। आइए जानते हैं-

सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद गरीबों एवं जरूरतमंदों को दान अवश्य दें। इससे अमोघ फल की प्राप्ति होती है। वहीं, पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है।
सूर्य ग्रहण के बाद घर के किचन सहित सभी कमरों की साफ़-सफाई करें और घर में पोंछा जरूर लगाएं। इससे ग्रहण काल का दोष खत्म हो जाता है।
स्नान करने के बाद ही भोजन पकाएं और खाएं। पहले के बने खाने को बिल्कुल न खाएं। वैसे कोशिश करनी चाहिए कि ग्रहण के दिन अधिक भोजन न बनाएं।
धार्मिक मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के बाद स्नान-ध्यान करें। स्नान-ध्यान के बाद सबसे पहले ईश्वर की प्रार्थना करें। इसके लिए आप विधिवत उनकी पूजा-आरती कर सकते हैं। इसके बाद भोजन पकाकर खाएं। बासी भोजन को ग्रहण समापन के बाद नहीं खाना चाहिए। इससे बीमार होने का खतरा रहता है। धार्मिक मान्यता अनुसार, इससे घर में दरिद्रता भी आती है।
धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण काल में कंबल का दान करना उत्तम होता है। इससे करियर और कारोबार को नया आयाम मिलता है।


Next Story