धर्म-अध्यात्म

नवरात्रि के बाद ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन

Subhi
27 Sep 2022 4:58 AM GMT
नवरात्रि के बाद ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन
x
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। सूर्य गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। सूर्य ग्रह हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य देव अक्टूबर महीने में यानी नवरात्रि के बाद राशि परिवर्तन कर तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। सूर्य गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। सूर्य ग्रह हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य देव अक्टूबर महीने में यानी नवरात्रि के बाद राशि परिवर्तन कर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य बुध की राशि कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश 17 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 09 मिनट पर करेंगे। जानें सूर्य राशि परिवर्तन का किन राशियों को होगा लाभ-

1. वृषभ- तुला राशि में सूर्य के प्रवेश का लाभ वृषभ राशि वालों को मिलेगा। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार को गति मिल सकती है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों के तरक्की के योग हैं।

2. सिंह- सिंह राशि वालों को करियर में लाभ होगा। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि कुछ राशि वालों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

3. धनु- धनु राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान करियर में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। उन्नति के योग हैं। वेतन में वृद्धि संभव है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

4. मकर- मकर राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे। इस दौरान कार्यस्थल पर आपको प्रशंसा मिल सकती है। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे।

5. मीन- मीन राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। हालांकि इस अवधि में पैसों के मामले में विशेष सावधानी बरतें।


Next Story