धर्म-अध्यात्म

शादी के बाद इन लोगों की चमक जाती है किस्मत, जानें आपके हाथों पर ये रेखा है कि नहीं

Subhi
27 Aug 2022 9:24 AM IST
शादी के बाद इन लोगों की चमक जाती है किस्मत, जानें आपके हाथों पर ये रेखा है कि नहीं
x
हस्तरेखा शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसमें माना जाता है कि व्यक्ति के हाथों में मौजूद लकीरों के द्वारा भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में सभी चीजें जान जा सकते हैं। हाथों की लकीरों को देखकर व्यक्ति की तरक्की, आर्थिक स्थिति के साथ-साथ आने वाले समय में होने वाली कोई दुर्घटना के बारे में भी जाना जा सकता है।

हस्तरेखा शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसमें माना जाता है कि व्यक्ति के हाथों में मौजूद लकीरों के द्वारा भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में सभी चीजें जान जा सकते हैं। हाथों की लकीरों को देखकर व्यक्ति की तरक्की, आर्थिक स्थिति के साथ-साथ आने वाले समय में होने वाली कोई दुर्घटना के बारे में भी जाना जा सकता है। ऐसी ही एक रेखा व्यक्ति के हाथ में होती है जिसे देखकर कहा जाता है कि शादी के बाद वह आर्थिक रूप से मजबूत हो जाएगा जानिए कुछ ऐसी लकीरों के बारे में।

ये रेखा शादी के बाद चमका देती है किस्मत

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के हाथ से भाग्य रेखा मणिबंध से निकलती हुई शनि पर्वत तक जाती है, तो विवाह के बाद इन लोगों की किस्मत सातवें आसमान पर होती है। जितनी मेहनत पहले कर रहे तो लेकिन धन लाभ अधिक नहीं था। वहीं शादी के बाद कई गुना अधिक धन लाभ मिलेगा। इसके साथ ही बिगड़ते हुए काम भी बनने लगेंगे।

ये रेखा होती है भाग्य रेखा

हस्तरेखा के अनुसार, व्यक्ति के भाग्य को लेकर भी हाथ में एक लकीर होती है। व्यक्ति की भाग्य रेखा अगर चंद्र पर्वत से होकर गुजरती हुआ शनि पर्वत तक जाती है, तो यह काफी अच्छा माना जाता है। क्योंकि यह रेखा धन लाभ और किस्मत जगाने वाली मानी जाती है। इसके साथ ही जो लोग आर्थिक स्थिति से कमजोर है उनकी शादी के भाग्य जाग जाता है और धन लाभ के साथ किस्मत का पूरा साथ मिलता है।

सुखमय वैवाहिक जीवन वाली रेखा

व्यक्ति के हाथों में ऐसी लकीर भी होती है जो उसके दांपत्य जीवन के बारे में सही बताती है।अगर किसी व्यक्ति के हाथों में चंद्र पर्वत से होकर शनि पर्वत तक जाने वाली रेखा बिल्कुल साफ दिख रही है, तो जान लें कि उसका वैवाहिक जीवन बहुत ही अच्छा बीतेगा। पति-पत्नी के बीच प्यार और विश्वास खूब सारा होगा।


Next Story