धर्म-अध्यात्म

चार दिन बाद शनि होंगे मकर राशि में मार्गी, इन 5 राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां

Subhi
19 Oct 2022 5:01 AM GMT
चार दिन बाद शनि होंगे मकर राशि में मार्गी, इन 5 राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां
x

न्याय और कर्मफलदाता शनि 23 अक्टूबर 2022 को मकर राशि में सीधी चाल शुरू करेंगे। शनि मार्गी चाल में 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे। इस दौरान शनि घनिष्ठा नक्षत्र में रहेंगे जो मंगल का नक्षत्र है। शनि और मंगल आपस में शत्रुता का भाव रखते हैं। इस तरह से शनि-मंगल का अशुभ योग बनेगा। शनि के मार्गी होने पर शनि की साढ़ेसाती व शनि ढैय्या से पीड़ित राशि वालों को राहत मिलेगी। शनि वक्री अवस्था में सबसे ज्यादा कष्टकारी साबित होते हैं। जानें शनि की मार्गी चाल से किन राशियों को मिलेगी राहत-

1. मकर- शनि मकर राशि में ही मार्गी होंगे। वर्तमान में मकर राशि के जातक शनि की साढ़ेसाती से पीड़ित हैं। शनि के मार्गी होने पर मकर राशि वालों की मुश्किलें कम होंगी। अटके काम बनेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगी। मकर राशि के जातक शनिदेव के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए शनि अराधना करना लाभकारी रहेगा।

2. कुंभ- कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। शनि के मार्गी होने पर कुंभ राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। कुंभ राशि के जातकों को संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी व व्यापार में तरक्की होगी।

3. धनु- धनु राशि वालों पर भी शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। शनि के मार्गी होने पर आपको कामों में सफलता हासिल होगी। शनि के मार्गी होते ही आपको करियर संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है। शनिदेव की कृपा से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

4. मिथुन- मिथुन राशि वालों पर शनि ढैय्या का प्रभाव है। शनि के सीधी चाल चलने पर मिथुन राशि के जातकों को करियर के नए अवसर प्राप्त हो सकते है। नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं।

5. तुला- तुला राशि वालों पर शनि ढैय्या का प्रभाव है। शनि के मार्गी होते ही तुला राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। तुला राशि वालों को परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।


Next Story