धर्म-अध्यात्म

6 दिन बाद इन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे, मां लक्ष्मी की कृपा से साल का अंत होगा शुभ

Bhumika Sahu
3 Dec 2021 3:54 AM GMT
6 दिन बाद इन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे, मां लक्ष्मी की कृपा से साल का अंत होगा शुभ
x
शुक्र देव 8 दिसंबर को धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र देव के मकर राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं 6 दिन बाद किन राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग का कारक ग्रह कहा जाता है। शुक्र ग्रह के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। शुक्र देव 8 दिसंबर को धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र देव के मकर राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं 6 दिन बाद किन राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी...

मेष राशि
शुक्र गोचर काल आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
इस दौरान गुप्त शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी।
कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन सफलता हासिल होगी।
पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा।
धन- लाभ होगा।
परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
आने वाले 15 दिनों तक इन राशियों पर रहेंगे ग्रहों के राजा सूर्य देव मेहरबान, धन- लाभ के साथ ही बढ़ेगा मान- सम्मान
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए यह गोचर काल लाभकारी रहेगा।
कार्यक्षेत्र में ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।
आमदनी में इजाफा होगा।
सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
मिथुन राशि
शुक्र का गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे।
गोचर काल में समस्याओं का समाधान मिलेगा।
सेहत संबंधी समस्या कम होगी और करियर में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।
कन्या राशि
आपके लिए शुक्र गोचर अनुकूल रहने वाला है।
इस दौरान आप भूमि या वाहन खरीद सकते हैं।
जमीन में निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है।
धार्मिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे।
पार्टनर की सलाह से धन लाभ हो सकता है।
वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।


Next Story