धर्म-अध्यात्म

18 महीने बाद राहु गोचर से बनेंगे बड़े लाभ के योग, इन राशि वालों के चमकेगी किस्मत

Bhumika Sahu
3 Feb 2022 5:06 AM GMT
18 महीने बाद राहु गोचर से बनेंगे बड़े लाभ के योग, इन राशि वालों के चमकेगी किस्मत
x
राहु 18 महीने बाद मेष राशि में गोचर करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन सीधा मानव जीवन पर असर डालता है। राहु ग्रह 27 मार्च को मंगल की स्वराशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राहु 18 महीने बाद मेष राशि में गोचर करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन सीधा मानव जीवन पर असर डालता है। राहु ग्रह 27 मार्च को मंगल की स्वराशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में राहु को मायावी ग्रह माना जाता है। राहु को कठोर वाणी, शेयर, यात्राएं, महामारी व राजनीति का कारक माना जाता है। राहु गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 4 राशियों को व्यापार व शेयर में जबरदस्त लाभ के योग बनेंगे।

मिथुन- मिथुन राशि वालों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इस दौरान प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। व्यापार में निवेश के लिए यह समय उत्तम है। शेयर मार्केट में भी लाभ हो सकता है।
कर्क- कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। इस दौरान आप कार्यों में सफल होंगे। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं, इसलिए आपको राहु गोचर का लाभ मिलेगा। अगर आपका व्यापार धीमा चल रहा है तो, उसमें तेजी आ सकती है।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए राहु गोचर शुभ है। आप धन कमाने व संचय में सफल रहेंगे। इस दौरान नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं, इसलिए आपको राहु गोचर का लाभ मिलेगा।
कुंभ- कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि ग्रह हैं। शनि व राहु के बीच मित्रता का भाव है, इसलिए आपके लिए राहु गोचर लाभकारी रहेगा। राहु गोचर की अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आमदनी में वृद्धि होगी। शनि से संबंधित वस्तुएं- लोहे, तेल व खनिज का व्यापार करने वालों को लाभ मिलेगा। धन संचय करने में आप सफल रहेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है।


Next Story