धर्म-अध्यात्म

अपना लें मोरपंख का ये उपाय, दूर होगी जीवन से जुड़ी परेशानियां

Manish Sahu
6 Sep 2023 9:06 AM GMT
अपना लें मोरपंख का ये उपाय, दूर होगी जीवन से जुड़ी परेशानियां
x
धर्म अध्यात्म: प्रत्येक वर्ष भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है। सनातन धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का अत्याधिक महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन प्रभु श्री कृष्ण तका जन्म हुआ था। प्रभु कृष्ण विष्णु जी के 8वें अवतार माने जाते हैं। जन्माष्टमी के दिन मंदिर से लेकर हर घर में कृष्ण जन्म और पूजा की विशेष तैयारी की जाती है। वही इस बार जन्माष्टमी का त्योहार 6 सितंबर और 7 सितंबर दोनों ही दिन मनाया जाएगा। वही प्रभु श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए भक्त मोरपंख अर्पित करते हैं। मान्यता है कि जन्माष्टमी के दिन मोरपंख से जुड़े कुछ उपाय करने से जीवन में आर्थिक संपन्नता आती है।
धन लाभ के लिए करें ये उपाय:-
यदि आपके हाथ में लंबे समय से धन नहीं टिक रहा है तो जन्माष्टमी के दिन कृष्ण पूजन में पांच मोर पंख रखें तथा फिर 21 दिनों तक उन्हें पूजा स्थान पर रखें तथा बाद में धन रखने के स्थान या तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
मोर पंख में होता है सभी देवी-देवताओं का वास
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मोर पंख में सभी देवी देवताओं एवं नौ ग्रहों का वास होता है। इसलिए इसे घर में रखा अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यदि घर मोरपंख होता है तो घर में आर्थिक संपन्नता आती है तथा संकटों से बचाव होता है। अगर आपके घर पर मोरपंख नहीं है तो इस जन्माष्टमी पर आप मोरपंख घर ला सकते हैं।
घर की दक्षिण पूर्व दिशा में रखें
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में मोरपंख को हमेशा घर की दक्षिण पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। यह भगवान कुबेर का स्थान माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
श्रीकृष्ण के मुकुट में लगाएं मोरपंख
आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जन्माष्टमी पर प्रभु श्रीकृष्ण के मुकुट में मोरपंख लगाएं और इसे 40 दिन बाद अपने धन स्थान पर रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
वैवाहिक जीवन से जुड़ी दूर होंगी परेशानियां:-
यदि आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी चल रही है तो जन्माष्टमी के दिन बेडरूम में मोरपंख रख दें। फिर यह मोरपंख पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन सुखद होता है।
Next Story