धर्म-अध्यात्म

दिवाली के दिन अपनाएं ये वास्तु टिप्स, घर में नहीं होगी धन की कमी

SANTOSI TANDI
15 Sep 2023 9:35 AM GMT
दिवाली के दिन अपनाएं ये वास्तु टिप्स, घर में नहीं होगी धन की कमी
x
घर में नहीं होगी धन की कमी
कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली मनाई जाती है। अमावस्या तिथि पर पड़ने के कारण दिवाली का ज्योतिषीय महत्व और भी बढ़ जाता है।
वहीं, वास्तु शास्त्र में भी दिवाली की रात को विशेष स्थान दिया गया है। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष दोनों में दिवाली पर्व को सर्व सिद्धि दिवस माना गया है।
वास्तु के मुताबिक, दिवाली के दिन नकारात्मक और सकारात्मक दोनों ऊर्जाओं का संचार होता है। ऐसे में इस दिन कुछ टिप्स लाभदायक हो सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि दिवाली वाले दिन कुछ सरल वास्तु उपायों को आजमाकर आप धन लाभ और धन में वृद्धि पा सकते हैं।
दिवाली 2023 धन लाभ के लिए वास्तु टिप्स
दिवाली के दिन घर की ईशान कोण दिशा में गंगाजल का छिड़काव करें और लाल रंग का स्वास्तिक (कहां स्वास्तिक नहीं बनाना चाहिए) बनाएं। इससे धन लाभ के योग बनेंगे।
दिवाली 2023 धन में वृद्धि के लिए वास्तु टिप्स
दिवाली के दिन घर के बीचों बीच या आंगन में आम के पत्ते के तोरण बांधें या फिर तुलसी का पौधा रखें और उसकी विधि-विधान से पूजा करें।
दिवाली 2023 आर्थिक तंगी के लिए वास्तु टिप्स
दिवाली के दिन घर की तिजोरी में क्रिस्टल का त्रिकोण रखें या फिर आप तांबे का भी ट्रायंगल रख सकते हैं। इससे तंगी दूर होने लग जाएगी।
दिवाली 2023 सुख-समृद्धि के लिए वास्तु टिप्स
दिवाली के दिन घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए घर के पांच कोनों में आटे का दीपक (आटे के दीपक के उपाय) जलाएं और पांच मुखी दीपक घर की नाली के पास रखें।
दिवाली 2023 नकारात्मकता हटाने के लिए वास्तु टिप्स
दिवाली की रात को घर के मुख्य द्वार पर लौंग और कपूर जलाकर उसका धुंआ करें। इससे घर की सारी नकारात्मकता दूर हो जाएगी।
आप भी दिवाली के दिन यहां इस लेख में बताये गये वास्तु के इन सरल और असरदार उपायों को आजमा सकते हैं। इन उपायों को आजमाकर घर में सुख-समृद्धि का वास स्थापित कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story