धर्म-अध्यात्म

इन 6 से हमेशा पर्याप्त दूरी बनाकर रखना चाहिए, नहीं तो हो सकता है जान का खतरा

Bhumika Sahu
5 Jun 2022 11:18 AM GMT
इन 6 से हमेशा पर्याप्त दूरी बनाकर रखना चाहिए, नहीं तो हो सकता है जान का खतरा
x
सावधान रहना चाहिए, नहीं तो जान जाने का खतरा बना रहता है। जानिए क्या है वो 6…

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उज्जैन. पुरातन समय में विदेशी आक्रांता लगातार भारत पर आक्रमण कर रहे थे, लेकिन जनपदों में बंटे राजा मिलकर उनका सामना नहीं करते थे, इस वजह से वो अपनी योजना मां कामयाब हो जाते थे। तब आचार्य चाणक्य ने चंद्रगुप्त मौर्य को सम्राट बनाया और पूरे राष्ट्र को एकसूत्र में पिरोया। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में सफल जीवन के सूत्र बताए हैं। इन सूत्रों को ध्यान में रखकर लाइफ की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि किन 6 के निकट रहते हुए हमें सावधान रहना चाहिए, नहीं तो जान जाने का खतरा बना रहता है। जानिए क्या है वो 6…

1. आचार्य चाणक्य के अनुसार, हमें अग्नि से हमेशा पर्याप्त दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इसके अधिक निकट जाना हमारे लिए खतरा बन सकता है। कुछ लोग अग्नि से जुड़े कामों को बहुत हल्के में लेते हैं, लेकिन यही लापरवाही एक दिन उनके लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए अग्नि से दूरी बनाकर रखें।
2. चाणक्य नीति के अनुसार, पानी से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए। नदी या गहरा पानी किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ये बातें अक्सर सुनने में आती है, लेकिन इसके बाद भी लोग इस बात को गंभीरता से नहीं लेते और अपनी जान गंवा बैठते हैं। दूसरी चीज जिससे दूरी बनाकर रहना चाहिए, वो है पानी। जरा सी असावधानी हमें पानी में डूबा सकती है।
3. आचार्य चाणक्य के अनुसार मूर्ख व्यक्ति से हमें दूर रहना चाहिए। मूर्ख व्यक्ति अपने कामों से हमें भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए कहते हैं कि मूर्ख व्यक्ति से मित्रता नहीं करनी चाहिए और न ही उसके पास बैठना चाहिए। ऐसे लोगों से जितना हो सके, दूर रहना चाहिए। मूर्ख व्यक्ति से नजदीकी हमारे लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

4. चाणक्य नीति के अनुसार, पराई महिला के अधिक निकट जाना यानी संबंध रखना हमारे जीवन के लिए खतरा हो सकता है। नैतिकता के आधार पर भी ऐसा करना हमारे लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि ऐसे मामलों में अक्सर मृत्यु का भय बना रहता है। इसलिए परस्त्री से पर्याप्त दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

5. वैसे तो सांप के निकट कोई नहीं जाता, लेकिन जो लोग सांप को पकड़ने में माहिर होते हैं उनकी मृत्यु भी सांप के काटने से ही होती है। इसलिए इस काम में सावधानी रखनी जरूरी है। इसलिए जहरीले सांपों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए

6. राज कुल यानी जो लोग शासन-प्रशासन से सीधे जुड़े हों, उनसे भी अधिक नजदीकी नहीं बढ़ाना चाहिए, नहीं तो भविष्य में किसी संकट में फंस सकते हैं। ये लोग हमारी चुगली करके हमें किसी बड़े मामले में फंसा सकते हैं।


Next Story