- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Acharya Chanakya Niti:...
धर्म-अध्यात्म
Acharya Chanakya Niti: अगर किसी के व्यवहार में आपके प्रति कोई बदलाव दिखे तो हो जाएं सतर्क, छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी
Anurag
5 Jun 2025 8:56 AM IST

x
Acharya Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार व्यवहार पर आधारित है।
आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि मनुष्य का व्यवहार बहुत कुछ दर्शाता है। अगर सामने वाले का व्यवहार अचानक से आपके प्रति बदल जाए तो समझ लेना चाहिए कि सामने वाला आपसे कुछ चाहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि व्यवहार ही ऐसी एक चीज है जिससे आप सामने वाले को तुरंत जज कर सकते हैं।
असल जिंदगी में ऐसे लोगों से कई बार आपका सामना होता है जिनका व्यवहार एकदम से बदल गया हो। दरअसल, ऐसे लोग अपनी सुविधानुसार अपने व्यवहार में बदलाव करते हैं। ये लोग ये नहीं समझते ही व्यवहार में आया बदलाव किसी से भी छिपाने पर छिप नहीं सकता। अगर सामने वाले ने थोड़ा सा भी ध्यान दे दिया तो वो दूसरे के बर्ताव को चुटकियों में समझ जाएगा। ऐसे लोगों की बातचीत के तरीके में बदलाव सिर्फ और सिर्फ अपने किसी मकसद को साकार रूप देने के लिए होता है।
ऐसे लोग आपसे जरूरत से ज्यादा मीठा बर्ताव करने लगते हैं और कई बार आपका इतना ध्यान रखने लगते हैं कि इन्हें देखकर आपको ऐसा लगेगा आप इस व्यक्ति को बिल्कुल भी नहीं जानते। इस तरह के व्यक्ति आपको कई बार परिवार में भी देखने को मिल जाएंगे।
व्यवहार में बदलाव करके सामने सामने वाले को लगता है कि वो अपना काम आपसे आसानी से निकलवा लेगा। उसे ये भी लगता है कि उसके व्यवहार में आए बदलाव को कोई नोटिस नहीं करेगा। अगर आप ऐसा सोचते हैं वो ऐसा नहीं है, क्योंकि बर्ताव में आया छोटा सा भी चेंज सबसे पहले नोटिस होता है। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जब भी अचानक आपके प्रति किसी का व्यवहार बदल जाए तो समझ जाओ वह आपसे कुछ चाहता है।
TagsAcharya Chanakya Nitiव्यवहारबदलावगलतीभारीAcharya Chanakya Nitibehaviorchangemistakecostlyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





