धर्म-अध्यात्म

अपने राशि के अनुसार मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय...आपकी सभी मनोकामना होगी पूरी

Subhi
11 Feb 2021 2:37 AM GMT
अपने राशि के अनुसार मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय...आपकी सभी मनोकामना होगी पूरी
x
आज मौनी अमावस्या है। यह हर वर्ष के माघ माह की अमावस्या तिथि को आती है। यह तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज मौनी अमावस्या है। यह हर वर्ष के माघ माह की अमावस्या तिथि को आती है। यह तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन अगर कुछ राशियों के अनुसार उपाय किए जाए तो ग्रह शांत हो जाते हैं। साथ ही जातकों की मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं राशि अनुसार इस दिन क्या उपाय किए जाने चाहिए।

मेष राशि:

इस राशि के जातक इस दिन किसी भैरव मंदिर में जाएंस और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें। ऐसा अगर किया जाए तो व्यक्ति के जीवन में खुशियां भर जाती हैं।
वृषभ राशि:
इस दिन अगर इत्र का इस्तेमाल किया जाए तो कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। इसके लिए कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई भी खिलानी चाहिए।
मिथुन राशि:
इस दिन माता अथवा बहन के जैसी किसी भी महिला को हरे रंग का वस्त्र दान करना चाहिए। इस दिन अगर संभव हो तो किन्नरों का आशीर्वाद अवश्य लें।
कर्क राशि:
इस दिन सफेद रंग के कपड़े किसी गरीब और असहाय व्यक्ति को दान करें। इससे व्यक्ति को कामयाबी हासिल होती है।
सिंह राशि:
इस दिन सूर्योदय के समय अगर सूर्यदेव को जल चढ़ाया जाए तो मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है। साथ ही इसके लिए गरीबों को गेहूं दान करना चाहिए।
कन्या राशि:
इस दिन हरे रंग का चारा अगर जानवरों को खिलाया जाए तो उसके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
तुला राशि:
ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए इस दिन कन्याओं को खीर का दान करना चाहिए। इससे व्यक्ति को भौतिक सुखों में बढ़ोत्तरी होती है।

वृश्चिक राशि:
शत्रुओं के नाश और भयमुक्त होने के लिए इस दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाना चाहिए।
धनु राशि:
इस दिन चने की दाल का दान किसी मंदिर में करें। साथ ही पीले चंदन और हल्दी का तिलक माथे पर लगाएं। अगर ऐसा किया जाए तो आपको हर सुख की प्राप्ति होती है।
मकर राशि:
नौकरी में आ रही सभी परेशानियों को दूर करने के लिए इस दिन गरीब और बेसहारे लोगों को कंबल का दान करने चाहिए।
कुंभ राशि:
बिजनेस में आ रही हर तरह की परेशानियों के लिए काली उड़द की दाल और काले वस्त्रों का दान करना चाहिए।
मीन राशि:
जीवन में धन की कमी को दूर करने के लिए हल्दी और बेसन की मिठाई का दान करना चाहिए।


Next Story