धर्म-अध्यात्म

वास्तु अनुसार सूर्यास्त के बाद भूल के भी नहीं करना चाहिए, ये 5 काम

Admin4
28 May 2022 11:01 AM GMT
वास्तु अनुसार सूर्यास्त के बाद भूल के भी नहीं करना चाहिए, ये 5 काम
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शास्त्रों में सूर्यास्त के बाद कुछ काम करने मना है। कहा जाता है कि इससे जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा सेहत व आर्थिक तौर पर परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। चलिए जानते हैं सूर्यास्त के बाद किन कामों को करने से बचना चाहिए...

बाल, दाढ़ी और नाखून काटना
शास्त्रों में सूर्यास्त के बाद बाल, नाखून और दाढ़ी कटवाने की मनाही है। वास्तु अनुसार इससे व्यक्ति पर कर्ज चढ़ सकता है। ऐसे में पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
अंतिम संस्कार
गरुड़ पुराण अनुसार, सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार करना मना है। माना जाता है कि इस समय अंतिम संस्कार करने से मरने वालों को परलोक में कष्ट सहना पड़ सकता है। इसके अलावा अगले जन्म में उनका किसी अंग में खराबी आ सकती है। इसलिए सूर्य डूबने के बाद कभी भी दाह संस्कार नहीं करना चाहिए।
पेड़-पौधे को पानी देना या पत्ते तोड़नाज्योतिष व वास्तुशास्त्र अनुसार, सूर्यास्त के बाद पेड़-पौधे को पानी देने व पत्ते तोड़ने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि शाम के समय पेड़-पौधे सो जाते हैं। इसलिए इन्हें सूर्यास्त के बाद हाथ लगाने की भी गलती नही करनी चाहिए।
स्नान करना
कई लोगों को सुबह-शाम दो समय स्नान करने की आदत होती है। मगर ऐसा करने से बचना चाहिए। इससे जीवन में दुर्भाग्य आ सकता है। शास्त्रों अनुसार, अगर शाम के समय नहाना है तो माथे पर तिलक नहीं लगाना चाहिए।
दही का सेवन
शास्त्रों में सूर्यास्त के बाद दही खाने की मनाही है। असल में इसका सेवन करने से सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इसके साथ सूर्यास्त के बाद किसी को दही देने से भी बचना चाहिए।




Next Story