धर्म-अध्यात्म

वास्तु के अनुसार: 7 घोड़ों की तस्वीर को घर में गति, सफतला और शक्ति का माना जाता है प्रतीक

Bharti sahu
22 May 2022 1:59 PM GMT
वास्तु के अनुसार: 7 घोड़ों की तस्वीर को घर में गति, सफतला और शक्ति का माना जाता है प्रतीक
x
वास्तु के अनुसार, सात घोड़ों की तस्वीर को घर में गति, सफतला और शक्ति का प्रतीक माना जाता है

ज्योतिष शास्त्र में वास्तु को बहुत ही महत्व दिया गया है। वास्तु शास्त्र में सुख-समृद्धि लाने के कुछ नियम बताए गए हैं। जिसको अपनाने से आपके घर में सदैव खुशियां बनी रहती हैं। उन्ही में से एक घर में सात घोड़ों की तस्वीर है। वास्तु के अनुसार, सात घोड़ों की तस्वीर को घर में गति, सफतला और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। तो चलिए बताते हैं इस तस्वीर से जुड़े हुए कुछ वास्तु टिप्स...

पूर्व दिशा में लगाएं तस्वीर
आप दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर की तस्वीर किसी भी दिशा में लगा सकते हैं। लेकिन पूर्व दिशा में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगानी शुभ मानी जाती है।
न लगाएं अलग-अलग दिशा में भागते हुए घोड़े
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप अपने घर में ऐसे सात घोड़ों की तस्वीर न लगाएं जो अलग-अलग दिशा में भाग रहे हो। ऐसी तस्वीर घर में लगानी अशुभ मानी जाती है।
ऑफिस में न लगाएं सात से कम घोड़ों की तस्वीर
आप कभी भी ऑफिस या फिर किसी बिजनेस प्लेस पर सात से कम घोड़ों की तस्वीर न लगाएं। इससे आपकी काम करने वाली जगह में वास्तु दोष उत्पन्न होगा।
घोड़े की गुस्से वाली तस्वीर न लगाएं
आप घर में घोड़े की ऐसी तस्वीर कभी न लगाएं जिसमें वह गुस्से में दिखाई दे रहा हो। ऐसी तस्वीर लगाने से परिवार के लोगों में झगड़े उत्पन्न होते हैं।
अकेले घोड़े की न लगाएं तस्वीर
घर में कभी भी अकेले घोड़े की तस्वीर न लगाएं। इससे आपके घर में पैसे की कमी हो सकती है। अकेले घोड़े की तस्वीर कभी भी घर में नहीं लगानी चाहिए।
सफेद घोड़े की लगाएं तस्वीर
घर में हमेशा सफेद घोड़े की तस्वीर ही लगाएं। सफेद रगं को शांति का प्रतीक माना जाता है। दौड़ते हुए सफेद घोड़े आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।


Next Story