धर्म-अध्यात्म

वास्तु शास्त्र के अनुसार इन कुछ उपायों को करके आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएं

Kajal Dubey
7 March 2022 2:03 AM GMT
वास्तु शास्त्र के अनुसार इन कुछ उपायों को करके आप  अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएं
x
कोई व्यक्ति नहीं चाहता कि उसे जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़े।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोई व्यक्ति नहीं चाहता कि उसे जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़े। सभी की अधिक से अधिक धन कमाने की कोशिश रहती है। क्योंकि आज के जीवन की बिना धन के कल्पना ही नहीं की जा सकती। हर छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसों की जरूरत होती है। धन की आपके जीवन में कभी दिक्कत न हो इसके लिए वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताये गये हैं। इन्हीं में से कुछ उपायों को करके आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं।

वास्तु अनुसार घर की उत्तर दिशा में कभी भी भारी सामान न रखें।
तिजोरी: वास्तु अनुसार उत्तर दिशा में धन के देवता कुबेर का आधिपत्य रहता है। ऐसे में आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए इस दिशा से जुड़े उपाय कारगर माने जाते हैं। अगर घर में तिजोरी हो या जिस स्थान पर आप पैसा रखते हों तो सुनिश्चित करें कि वो उत्तर दिशा में ही हो। ऐसा करने से धन संचय में मदद मिलती है।
इस दिशा में न रखें भारी सामान: वास्तु अनुसार घर की उत्तर दिशा में कभी भी भारी सामान न रखें। ऐसे करने से नकारात्मक परिणाम मिलते हैं। इस दिशा के जितनी हो सके खाली रखें। ये दिशा जितनी खाली रहती है उतना ही घर में धन का प्रवाह होता है। साथ ही इस दिशा में एक बड़ा सा शीशा भी जरूर लगाएं।
मनी प्लांट: कहते हैं ये पौधा धन को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इस पौधे को घर की उत्तर दिशा में पानी के स्रोत में लगाना शुभ माना जाता है।
कुबेर देवता की तस्वीर: घर में उत्तर दिशा में कुबेर देवता की तस्वीर लगाना भी शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता।
साफ-सफाई का रखें ध्यान: कहते हैं मां लक्ष्मी उसी घर में वास करती है जहां गंदगी बिल्कुल भी नहीं रहती। इसलिए अपने घर में कभी भी कूड़ा-कबाड़ इकट्ठा न होने दें। साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।


Next Story