धर्म-अध्यात्म

वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेहद शुभ मने गए है ये मूर्ति

Apurva Srivastav
10 Feb 2023 1:04 PM GMT
वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेहद शुभ मने गए है ये मूर्ति
x
पौराणिक काल से हाथी को वैभव और ऐश्वर्य का प्रतीक माना गया है। मां
घर की साज सजावट में मूर्तियों का सबसे ज्यादा योगदान होता है। महिलाएं अपने घर को सजाने के लिए घर में तरह-तरह के शोपीस और स्टैच्यू का इस्तेमाल करती हैं। कांच, मेटल, पीतल और अन्य तरह के मटेरियल से बने ये स्टैच्यू घर की शोभा बढ़ाते हैं। लेकिन फैशन के इस दौर में कभी-कभी हम अनजाने में अपने घर पर कुछ ऐसा उठा लाते हैं जो वास्तु दोष को पैदा करता है।
तो आइए आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि कौन-कौन सी मूर्तियां आपके घर को सुंदर बनाने के साथ-साथ वास्तु दोष से भी मुक्ति दिलाती हैं। आज के इस लेख में हम आपको ऐसी सात मूर्तियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें घर में रखना वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेहद शुभ माना गया है।
1- हंसों का जोड़ा- हंस को प्यार, सद्भावना और शांति का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक यदि आप अपने घर पर हंसों के जोड़े का स्टैच्यू रखते हैं तो आपके परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है। इसके अलावा आर्थिक तौर पर भी यह प्रतिमा सकारात्मक बदलाव लेकर आती हैं। पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है और दोनों में विश्वास और सम्मान का भाव रहता है।
2- तोते का स्टैच्यू- तोते को प्रेम और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तोते का स्टैच्यू घर में रखने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। यह स्टैच्यू बच्चों के कमरे में लगाने से उनकी एकाग्रता बढ़ती है और उनका पढ़ाई में मन लगता है। घर में खुशहाली भरा माहौल रहता है और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है।
3- हाथी का स्टैच्यू- पौराणिक काल से हाथी को वैभव और ऐश्वर्य का प्रतीक माना गया है। मां गजलक्ष्मी की सवारी होने की वजह से हाथी को सुख-समृद्धि वाला शुभ जीव माना जाता है। इसलिए वास्तु शास्त्र में हाथी का स्टैच्यू घर में रखना बेहद शुभ फलदायी माना गया है।
4- कछुए का स्टैच्यू- वास्तु शास्त्र में कछुए को बेहद शुभ माना जाता है। पौराणिक काल से ऐसी मान्यता है कि कछुआ भगवान विष्णु का ही रूप है। वास्तु शास्त्र ए मुताबिक कछुए का स्टैच्यू घर की उत्तर दिशा में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है।
5- मछली का स्टैच्यू- वास्तु शास्त्र में मछली को बेहद शुभ माना गया है। लोग घर में ऐक्योरियम रखते हैं लेकिन यदि आप के लिए ऐक्योरियम रखना संभव ना हो तो आप चांदी या पीतल की मछली भी अपने घर में रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार मछली की मूर्ति घर के पूर्व या उत्तर दिशा में रखने से घर से नकारात्मकता दूर होती है।
6-गाय का स्टैच्यू- सनातन धर्म में गाय को दिव्य पशु का दर्जा प्राप्त है। सनातन धर्म के अनुयायी इसे माँ का दर्जा देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार भी गाय को शुभ फल देने वाला मानते हैं इसलिए गाय का स्टैच्यू घर में रखने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
7- ऊंट का स्टैच्यू- वास्तु शास्त्र में ऊंट का स्टैच्यू बेहद शुभ माना जाता है। आप अपने घर के ड्राइंग रूम या लिविंग रूम में ऊंट का स्टैच्यू रख सकते हैं। इससे आपको व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ मिलेगा।
वास्तु के मुताबिक ये वो सात मूर्तियां हैं जिसे घर में रखने से घर का वास्तु दोष खत्म होता है और साथ ही घर में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की शुभता बढ़ती है। इन सात मूर्तियों में से कोई एक भी मूर्ति आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काफी है।
Tagsवास्तु दोषवास्तु दोष उपायवास्तु दोष निवारण के उपायवास्तु शास्त्रवास्तु शास्त्र का ज्ञानवास्तु के नियमवास्तु टिप्सकुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियमसनातन धर्महिंदू धर्मभारतीय ज्योतिष शास्त्रज्योतिष शास्त्रVastu DoshaVastu Dosha RemediesVastu ShastraKnowledge of Vastu ShastraRules of VastuVastu TipsSome Important Vastu RulesSanatan DharmaHinduismIndian AstrologyAstrologyताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story