धर्म-अध्यात्म

वास्तुशास्त्र के अनुसार : आर्थिक लाभ दिलाएंगे कपूर के ये आसान उपाय

Bharti sahu
4 May 2021 9:32 AM GMT
वास्तुशास्त्र के अनुसार : आर्थिक लाभ दिलाएंगे कपूर के ये आसान उपाय
x
वास्तुशास्त्र में ऊर्जाओं को बहुत ही महत्व दिया जाता है। ये मुख्य रूप से दो तरह की मानी जाती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वास्तुशास्त्र में ऊर्जाओं को बहुत ही महत्व दिया जाता है। ये मुख्य रूप से दो तरह (सकारात्मक व नकारात्मक ऊर्जा) की मानी जाती है। जहां सकारात्मक ऊर्जा जीवन में सुख व खुशहाली लाती है। वहीं नकारात्मक ऊर्जा परेशानियां व तरक्की में बांधा डालती है। ऐसे में आप कपूर से जुड़े कुछ उपाय करने से इस बुरे प्रभाव को रोका जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कपूर से जुड़े कुछ वास्तु उपाय...

घर के सभी कमरों में रखें कपूर

घर के सभी कमरों के कोने में 1-1 कपूर की टिकी रखें। इससे घर का वास्तुदोष दूर होने के साथ पॉजिटिव एनर्जी बढ़ेगी। इसके गलकर खत्म होने पर समझ जाएं कि वास्तुदोष दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है।
रसोईघर में जलाएं कपूर
सोने से पहले रसोई को अच्छे से साफ करें। फिर एक कटोरी लौंग और कपूर रखकर जलाएं।‌ यह कार्य घर की स्वामिनी यानी महिला करें। इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहेगी।
कपूर और लौंग जलाएं
रोजाना घर में लौंग और कपूर जलाएं। फिर उस धुएं को पूरे घर में फैलाएं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाएगी। साथ ही रूके व बिगड़े काम बनने लगेंगे। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी।
नहाने के पानी में मिलाएं
पानी में कपूर तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। फिर उस पानी से नहा लें। इससे शरीर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने के साथ कुंडली में राहु-केतु, शनिदोष खत्म होगा। साथ ही आलस व थकान दूर होकर शरीर में चुस्ती और स्फूर्ति आएगी। मगर इसे उपाय को सिर्फ शनिवार के दिन ही करें।


Bharti sahu

Bharti sahu

    Next Story