धर्म-अध्यात्म

वास्तु शास्त्र अनुसार किस दिशा में रखना चाहिए पैसा

28 Nov 2023 6:45 PM GMT
वास्तु शास्त्र अनुसार किस दिशा में रखना चाहिए पैसा
x

वास्तु शास्त्र : हर व्यक्ति के जीवन में वास्तु शास्त्र बेहद महत्व रखता है । इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर चीज के लिए नियम बनाये गए हैं। जिनका पालन करने से जीवन में खुशियां आती हैं, वहीँ अगर वास्तु शास्त्र के नियम का पालन नहीं किया जाए तो जीवन में कई समस्या आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में वह स्थान महत्वपूर्ण माना जाता है जहां धन रखा जाता है , जी हाँ घर में जिस जगह पर पैसे रखे जाते है उस जगह का खास ख्याल रखना चाहिए। गलत स्थान पर पैसा रखने से माँ लक्ष्मी नाराज हो सकती है। तो जानिए आपको घर में किस दिशा में रखना चाहिए अपना पैसा:

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अगर पैसा या खजाना सही दिशा में रखा जाए तो धन-संपदा बढ़ती है, लेकिन अगर इसे गलत दिशा में रखा जाए तो नुकसान का सामना करना पड़ता है और सारी जमा पूंजी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। वास्तु के अनुसार घर के दक्षिण-पूर्व कोने में कभी भी पैसा या कीमती सामान नहीं रखना चाहिए। इससे धन में कमी आती है और अनावश्यक खर्चे भी बढ़ते हैं जिससे व्यक्ति कर्ज में डूब जाता है।

इसके अलावा दक्षिण दिशा में तिजोरी या पैसा रखने से आर्थिक हानि की समस्या दूर होती है और सौभाग्य भी आता है। वास्तु के अनुसार, पश्चिम दिशा में खजाना या पैसा रखने का मतलब है पैसा कमाने के लिए अधिक प्रयास करना और कोई परिणाम नहीं मिलना। वास्तु शास्त्र के अनुसार सुरक्षित या समृद्ध स्थान के लिए उत्तर दिशा सबसे उपयुक्त दिशा मानी जाती है। इस दिशा में धन रखने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे धन में लगातार वृद्धि होती है।

Next Story