धर्म-अध्यात्म

वास्तु शास्त्र के अनुसार : जानिए टपकते नल के बारे में

Ritisha Jaiswal
7 Sep 2021 6:27 AM GMT
वास्तु शास्त्र के अनुसार : जानिए टपकते नल के बारे में
x
वास्तु शास्त्र के अनुसार : जानिए टपकते नल के बारे में

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए टपकते नल के बारे में। अगर घर के किसी भी हिस्से में नल टपकता है तो ये वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है।

घर का टपकता नल फिजूलखर्ची का सूचक है और खासकर कि घर की रसोई का नल टपकता है तो ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं है, क्योंकि रसोई में अग्नि का निवास होता है। जहां आग और पानी एक साथ हो वहां परेशानियां शुरू हो जाती है। घर का कोई सदस्य बीमार हो सकता है, व्यापार में नुकसान या किसी टूट-फूट में पैसा जा सकता है. पानी के फिजूल बहने से वरूण देव का दोष भी लगता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए, घर में कोई टपकता हुआ नल है तो उसे जल्द से जल्द ठीक करा लें।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story