धर्म-अध्यात्म

वास्तु शास्त्र के अनुसार : जानिए घर में बेसमेंट के बारे में

Ritisha Jaiswal
26 Jun 2021 7:45 AM GMT
वास्तु शास्त्र के अनुसार : जानिए घर में बेसमेंट के बारे में
x
वास्तु शास्त्र में आज जानिए घर में बेसमेंट के बारे में। वैसे तो घर में बेसमेंट बनवाना अशुभ माना जाता है,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वास्तु शास्त्र में आज जानिए घर में बेसमेंट के बारे में। वैसे तो घर में बेसमेंट बनवाना अशुभ माना जाता है, लेकिन फिर भी अगर आप इसे बनवा रहें है तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। सबसे पहले तो आप बेसमेंट का निर्माण चाहें किन्हीं कारणों से कर रहे हों लेकिन बेसमेंट को कभी भी निवास के लिए उपयोग में नहीं लाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य पर विपरित असर पड़ता है।

इसके अलावा बेसमेंट की छत 9 से 10 फीट ऊंची बनवानी चाहिए ताकि बेसमेंट पूरी तरह से जमीन के अंदर न हो और उपर की तरफ पूर्व दिशा में खिड़कियां बनवाएं, जिससे रोशनी और हवा का प्रवाह बना रहे। बेसमेंट के अंदर गुलाबी या हरा रंग करवाना अच्छा रहता है, जबकि काला और लाल रंग कतई भी नहीं करवाना चाहिए।


Next Story