- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- वास्तु शास्त्र के...
धर्म-अध्यात्म
वास्तु शास्त्र के अनुसार : जानिए घर के अंदर वॉटरफॉल लगवाने के बारे में
Ritisha Jaiswal
29 Aug 2021 12:13 PM IST

x
वास्तु शास्त्र में आज जानिए घर के अंदर वॉटरफॉल लगवाने के बारे में।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वास्तु शास्त्र में आज जानिए घर के अंदर वॉटरफॉल लगवाने के बारे में। कुछ लोगों के घरों में बाहर गार्डन एरिया के लिये जगह नहीं होती तो वे घर के अंदर ही छोटे साइज का वॉटरफॉल या फाउंटेन लगवा सकते हैं। आप इसे घर के ड्राइंग रूम में भी लगवा सकते हैं। घर के अंदर फाउंटेन लगवाने के लिये उत्तर-पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। इससे घर-परिवार में हमेशा तरक्की के रास्ते खुले रहते हैं।
पृथ्वी के पांचों तत्वों में से एक जल भी है। इन सबमें संतुलन बना कर रखना जीवन के विकास के लिए बहुत आवश्यक होता है और घर में फाउंटेन जल तत्व को बढ़ावा देता है। एक बात और कि यह हमेशा बहते रहना चाहिए। क्योंकि रूका हुआ फाउंटेन आर्थिक हानि कराता है। बहते पानी को देखकर तनाव से घर में घुसा व्यक्ति भी आनन्नदित हो जाता है, उसमें पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा घर के अंदर वॉटरफॉल लगवाने के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर अपने घर का वास्तु ठीक करेंगे।
Next Story





